भारती सिंह और उनके पति हर्ष को हुआ डेंगू, मुंबई के इस अस्पताल में भर्ती

पॉपलुर टीवी कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बचिया पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। रविवार सुबह उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया।

पॉपलुर टीवी कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बचिया पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। जब उनका ब्लड टेस्ट हुआ तो पता चला कि दोनों को डेंगू हो गया है। रविवार सुबह उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया। कुछ दिनों पहले बिग बॉस को लेकर दोनों सुर्खियों में थे। अब बिग बॉस की खबरें शांत हुईं तो उनकी बीमारी की खबर सामने आई।

खबरों के मुताबिक भारती जल्द ही अपना एक टॉक शो लेकर आने वाली हैं। शो का नाम ‘भारती का शो – आना ही पड़ेगा’ बताया जा रहा है। इसके साथ ही वह रित्विक धंजानी के साथ ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ का सीजन-8 भी होस्ट करने वाली हैं।

संघर्ष के कोयले से तप कर बनी भारती हीरा

भारती की जन्म 3 जुलाई 1986 में पंजाब के अमृतसर में हुआ था। 2 साल की नन्ही सी उम्र में ही अपने पति का साया खोने वाली भारती ने जीवन के संघर्ष में कभी हार नहीं मानी। भारत की सबसे बेहतरीन स्टैंडअप कॉमेडियन में से एक आने वाली भारती ने अपने करियर की पहली शुरूआत द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज सीजन 4 से की थी। सीजन-4 की वो सेकंड रनरअप रही थी। बाद में भारती ने कॉमेडी सर्कस 3 का तड़का मैं भी हिस्सा लिया था। 2010-2011 के कॉमेडी सर्कस की सीरीज में भी वह अपने शानदार प्रदर्शन करती नजर आई थी।

बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों में किया काम

इतना ही नहीं भारती सिंह ने सबके चेहरे पर हंसी लाने वाले कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो में भी काम किया था। साथ ही वह कई सारी पंजाबी और बॉलीवुड मूवी में भी काम कर चुकी है।

2017 में ही शादी के बंधन में बंधे

भारती सिंह और हर्ष पिछले साल ही 3 दिंसबर 2017 को शादी के बंधन बांधे थे। शादी वाले दिन मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह दुल्हन के लिबास में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थी। टीवी की दुनिया के कई सेलिब्रिटीज भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया की शादी के खूबसूरत पल में शामिल होने पहुंचे थे। शादी गोवा में बड़े ही ट्रेडिशनल अंदाज में की गई थी।

पहले भी रहे चुके है एक रियलिटी शो का हिस्सा

बिग बॉस में आने से पहले भी भारती सिंह और उनके पति हर्ष शो नच बलिए 8 में भी शामिल हुए थे। ऐसी खबर आई थी कि शो नच बलिए 8 के लिए भारती ने एक एपिसोड के लिए 30 लाख रुपए लिए थे। आपको बता दें कि खुद सलमान खा ने बिग बॉस के शो में भारती सिंह और उनके पति हर्ष के होने की बात कही थी। वहीं इतना ही नहीं इस शो के लॉन्च कके दौरान वह अपने पति के साथ नजर आई थी।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।