TV एक्ट्रेस ने अनूप जलोटा पर लगाया छेड़खानी का आरोप, किया ये खुलासा

टीवी एक्ट्रेस ने अनूप जलोटा पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए सनसनी फैला दी है।

बिग बॉस के घर में एंट्री करने वाले भजन सम्राट अनूप जलोटा इन दिनों जहां अपनी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू को लेकर सुर्खियों में हैं, वहीं उनके ऊपर अब एक सनसनीखेज आरोप भी लग गया है। एक टीवी एक्ट्रेस ने अनूप जलोटा पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए  उनके साथ रिलेशनशिप में रहने की बात कही हैं। जिससे हर तरफ हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, टीवी एक्ट्रेस का आरोप है कि अनूप जलोटा ने उनके  साथ धोखा किया है, वो उनके साथ 6 महीने तक रिलेशनशिप में थी। एक्ट्रेस का दावा है कि भजन सम्राट अनूप जलोटा ने उसे बिग बॉस के घर में ले जाने का वादा भी किया था, लेकिन एक वक्त पर वो अपने वादे से मुकर गए।

बताते चलें कि बिग बॉस 12 में अनूप जलोटा और उनकी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू सबसे ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। एक तरफ लोग सोशल मीडिया पर इस विचित्र जोड़ी को ट्रोल कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ लोग जानना चाह रहे हैं कि जसलीन मथारू हैं कौन? आखिर उनका बैकग्राउंड क्या है?

कौन है जसलीन मथारू

28 साल की जसलीन का जन्म 4 अप्रैल को मुंबई में हुआ था। जसलीन मथारु पंजाबी फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। महज 11 साल की उम्र में ही इन्होंने संगीत सीखना शुरू कर दिया था। उन्हें बचपन से ही क्लासिकल सिंगिग पंसद है। इसके साथ ही जसलीन भरतनाट्यम, हिप-हॉप, सालसा और बेली डासिंग फॉर्म्स की ट्रेंड डांसर हैं। जसलीन किक बॉक्सिंग में भी ब्राउन बेल्ट होल्डर हैं, जिसका अभ्यास वो पिछले सात सालों से कर रही हैं।

जसलीन मीका सिंह के ग्रुप के साथ तीन साल से ज्यादा वक्त तक परफॉर्म कर चुकी हैं। इसके साथ ही इन्होंने कई नामचीन सिंगर्स के साथ भी परफॉर्मेंस दी है। जिसमें मीका सिंह के अलावा सुखविंदर सिंह, अमजद खान जैसे सिंगर्स शामिल हैं। बता दें जसलीन के पिता फिल्ममेकर हैं। वह अपने पि‍ता की फिल्म ‘लव डे’ में बतौर सिंगर गाना गा चुकी हैं।

ऐसी है अनूप और जसलीन की कहानी

जसलीन मथारु भजन सम्राट अनूप जलोटा की शिष्या रही हैं। वो गायिकी का हुनर अनूप जलौटा के साथ सीख रही थी। उन्होंने बताया कि वो पिछले 3 साल से अनूप जलोटा को डेट कर रही हैं। उन्होंने इसके साथ ही ये भी कहा कि मेरा ये खुलासा दोस्तों और पेरेन्ट्स के लिए चौकाने वाला है।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।