India’s Most Wanted movie review: अर्जुन कपूर के सर्जिकल स्ट्राइक में जोश नहीं दिखा, कहानी भी कमजोर

अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की फिल्म इंडिया मोस्ट वांटेड (India Most Wanted) देशभर में रिलीज हो चुकी है। आपको याद होगा जब शाहरुख़ खान (Shah Rukh Khan) को अमेरिका के एक एयरपोर्ट पर रोक दिया गया था और उनके साथ लम्बी पूछताछ की गई थी। इसी घटना को इमोर्टेंस देते हुए इंडिया मोस्ट वांटेड नाम की फिल्म बना दी गई है। इससे पहले कि आप इस फिल्म को देखें उससे पहले पढ़ लीजिए रिव्यू। 

इंडिया मोस्ट वांटेड फिल्म का एक सीन (फोटो इंस्टाग्राम)

फिल्म का नाम – इंडियाज मोस्ट वांटेड
कलाकार – अर्जुन कपूर, राजेश शर्मा, प्रशांत अलेक्जेंडर, शांतिलाल मुखर्जी
निर्देशक- राजकुमार गुप्ता
रेटिंग – 2 स्टार

कहानी सच्ची घटना पर आधारित है 

अर्जुन कपूर की इंडिया मोस्ट वांटेड फिल्म की कहानी आतंकवादी यासीन भटकल (Yasin Bhatkal) पर आधारित है। यासीन भटकल ने देश के कई शहरों में लगातार सीरियल धमाके किए थे और अलग- अलग नाम बदलकर छुपा करता था। एक बार तो खामियाजा बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को भी उठाना पड़ा था। चूकिं यासीन भटकल ने एक बार शाहरुख़ नाम का भी इस्तमाल किया था जिसकी वजह से बादशाह को अमेरिका में एयरपोर्ट पर रुका कर उनसे काफी घंटे पूछताछ की गई थी।

अर्जुन कपूर (प्रभात) (Arjun Kapoor Movie) एक खुफिया अफसर हैं जिसका नेटवर्क कमाल का है। अर्जुन चाहते हैं कि वे यासीन भटकल को खोज निकाले जिस खबर की उनको टिप भी मिलती है पर आधिकारिक तौर पर अर्जुन कपूर को दिल्ली से परमिशन नहीं मिलती। ऐसे में अपनी आदत के अनुसार बिना किसी परमिशन के अपने एक सीनियर की मदद से अर्जुन अपने साथियों के साथ मिशन पर निकल जाते हैं। ख़ास बात ये है कि अर्जुन के सारे साथी अपनी जान पर खेलने को तैयार हैं पर उनके पास ना ही हथियार है। ना किसी का समर्थन है और ना ही पैसे। ऐसे में दूसरे देश जाकर आतंकवादी को पकड़ने में अर्जुन कामयाब होते हैं या नहीं ? और उन्हें किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जानने के लिए आपको फिल्म देखने जाना होगा।

ऐसा लगा जैसे अर्जुन कपूर ने की दबाव में एक्टिंग 

अर्जुन कपूर की तारीफ चाहकर भी नहीं निकल रही। कुछ कुछ सीन में ऐसा लगा जैसे अर्जुन कपूर से जबरन एक्टिंग करवाई गई है। मिलाजुकार उन्होंने अभिनय ठीक ही किया है। फिल्म के बाकी के दूसरे कलाकारों ने भी अपना 100% दिया है।

म्यूजिक ना के सामान 

अमित त्रिवेदी (Amit Trivedi) ने कुछ ख़ास कमाल नहीं किया है। आकर्षित संगीत इस फिल्म से काफी दूर है। हालांकि हमने कोशिश म्यूजिक को अपने जहन में बिठाने के लिए पर कामयाब नहीं हो पाए। शायद म्यूजिक भी घाइ में ही कम्पोज की गई है।

ये हैं इंडिया मोस्ट वांटेड फिल्म की कमियां 

फिल्म की स्क्रिप्ट और भी तगड़ी बनाई जा सकती थी। कलाइमेक्स कब आया कब गया कुछ पता ही नहीं चला। एक बहुत बड़े आतंकवादी को किसी दूसरे देश से पकड़ लाना आसान नहीं लेकिन अर्जुन कपूर ने अपनी टीम के साथ सब इतनी जल्दी किया कि हलक से उतार पाना मुश्किल है।

वीडियो में देखें अर्जुन कपूर का मलाइका अरोड़ा के साथ डिनर डेट 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।