कलंक पब्लिक रिव्यूः ऑडियंस को पसंद आई आलिया भट्ट-वरुण धवन की केमेस्ट्री, फिल्म की कहानी को लेकर कही ये बात

फिल्म कलंक आज रिलीज हो गई है। फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित लीड रोल में हैं। लेकिन सिनेमाघरों में जाने से पहले आप यहां जानिए आपसे फिल्म देखकर आ चुकी ऑडियंस ने कलंक के बारे में क्या कहा।

आलिया भट्ट और वरुण धवन। (फाइल फोटो)

फिल्म कलंक आज रिलीज हो गई है। फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी 1940 के दशक की है। फिल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट की लव स्टोरी को दिखाया गया है। आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा पति-पत्नी के किरदार में हैं। लेकिन आदित्य रॉय कपूर आलिया भट्ट से शादी करते हैं। संजय दत्त फिल्म में काफ दर्द से भरे हुए दिखते हैं। माधुरी दीक्षित एक तवायफ का किरदार में हैं। फिल्म की पूरी कहानी जानने के लिए आपको सिनेमाघरों का रुख करना होगा।

लेकिन सिनेमाघरों में जाने से पहले आप यहां जानिए आपसे फिल्म देखकर आ चुकी ऑडियंस ने कलंक के बारे में क्या कहा। फिल्म देखकर आए एक शख्स ने कहा कि बहुत साल बाद संजय दत्त और माधुरी दीक्षित दिखाई दिए। फिल्म के केंद्र आलिया भट्ट और वरुण धवन हैं। फिल्म के सॉन्ग अच्छे हैं, फिल्म उस दौर की है तो सॉन्ग भी उसी हिसाब से अच्छा है। फिल्म का पहला भाग काफी स्लो है। फिल्म काफी लंबी है। पूरी फिल्म वरुण धवन और आलिया भट्ट के पर टिकी है।

फिल्म में सिर्फ मोहब्बत

एक महिला ऑडियंस ने कहा कि फिल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट की एक्टिंग अच्छी लगी। पूरी फिल्म मोहब्बत के बारे में है। समाज में जो भी होता है उसमें मोहब्बत सबसे आगे रहती है। फिल्म में हर एक जोड़ी बहुत ही अच्छी है। फिल्म के सभी स्टारकास्ट की अच्छी एक्टिंग है। माधुरी दीक्षित को देखकर पुरानी यादें ताजे हो गई।

20 मिनट के बाद फिल्म फीकी

वही, एक और अन्य शख्य ने कहा कि आदित्य रॉय कपूर की डायलॉग डिलीवरी बहुत अच्छी है। सोनाक्षी सिन्हा के साथ उनकी जोड़ी फिट बहती है। फिल्म के शुरुआती 20 मिनट में बांध कर रखती है लेकिन उसके बाद के कुछ नहीं होता, लेकिन म्यूजिक आपको वापस फिल्म की ओर लेकर जाता है। फिल्म का दूसरा आपको बांध कर रखता है।

यहां देखिए आलिया भट्ट और माधुरी दीक्षित फिल्म का कौन सी सीन करने में नर्वस हुए थे…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।