मशहूर एक्टर अशोक कुमार की फैन थीं कृष्णा, ऐसे हुई शोमैन राज कपूर से शादी

बीमारी के चलते कृष्णा राज कपूर को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था...

मशहूर एक्टर राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का निधन 87 की उम्र में हो गया। काफी लंबी बीमारी से हार मानते हुए उन्होंने सोमवार सुबह 5 बजे अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। बीमार के चलते उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कृष्णा राज कपूर के निधन के बाद कपूर परिवार और बॉलीवुड में शोक की लहर हैं।

इस दुखद खबर को सुनते ही बॉलीवुड के सितारे सोशल मीडिया के चलते कृष्णा राज कपूर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। रणधीर कपूर ने अपनी मां के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, ‘मुझे ये बताते हुए दुख हो रहा है कि मैंने आज सुबह अपनी मां को खो दिया हैं। कृष्णा राज ने राय साहब करतार नाथ मल्होत्रा की चौथी संतान के रुप में 1 जनवरी 1930 में जन्म लिया था। उस समय उनके पिता पुलिस के उच्च पदस्थ अधिकारी के तौर पर तैनात थे। 1944 में राय साहब करतार नाथ मल्होत्रा पुलिस महानिरीतक्षक रीवा राज्य में आये थे।

कृष्णा और राज की शादी
कृष्णा कपूर की शादी राज कपूर से रीवा में 1946 में हुई थी। दोनों ने शादी करने का फैसला मुलाकात के एक साल बाद लिया था। शादी में उस दौर के मशहूर एक्टर अशोक कुमार भी गए हुए थे जिनको देखने के लिए कृष्णा राज काफी बेताब रहती थी। ये बात राजकपूर को अच्छी नहीं लगी और उन्होंने इसके बाद खुद को एक अच्छे एक्टर के तौर पर फिल्मी जगत को अपना पूरा समय देने में बीता दिया।

जब कृष्णा और राज के बीच आई नर्गिस
22 साल की उम्र में राज कपूर ने एक निर्माता और निर्देशक के तौर पर आग फिल्म बनाना का निर्णय लिया था। जो की राज कपूर और कृष्णा की जीवन में आग लगाने के लिए काफी था। इस फिल्म के बारे में बात करने के लिए राज कूपर नर्गिस की मां से मिलने उनके घर पहुंचे थे। उस वक्त नर्गिस की मां तो वह मौजूद नहीं थी लेकिन वह अपना दिल नर्गिस को दे बैठे थे। उसी समय से उन्होंने तय कर लिया की नर्सिग उनकी हर फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस के तौर पर काम करेंगी।

रीवा से जुड़ा है ये नाता
बचपन से लेकर अपनी जिंदगी के कई अहम पल कृष्णा राज कपूर ने रीवा में ही बिताए थे। भले ही वह लंबे वक्त से मुंबई में ही रहा रही थी लेकिन उनका दिल रीवा में था। कृष्णा कपूर के बेटे रणधीर कपूर जब रीवा पहुंचे थे, तो उन्होंने अपनी मां और रीवा से जुड़ी बातों का जिक्र किया था। उन्होंने बताया कि उनके परिवार के लिए रीवा की खास महत्व है और मां को इस जगह से काफी बड़ा लगाव है। जब भी मां के सामने रीवा की बात होती है तो वह भावुक हो जाती हैं।

कृष्णा राज की है ये छोटी से दुनिया

कृष्णा राज के बच्चे – ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, राजीव कपूर, रितु नंदा, रीमा कपूर

कृष्णा राज के भाई -बहन –प्रेम नाथ, राजेंद्र नाथ, नरेन्द्र नाथ, उमा चोपड़ा

कृष्णा राज के ग्रैंड चिल्ड्रन हैं – करीना कपूर, करिश्मा कपूर,रणबीर कपूर,रिद्धिमा कपूर, निखिल नंदा, अरमान जैन, नताशा नंदा, आदर जैन

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।