टीवी इंडस्ट्री पर राज़ करती हैं ये अभिनेत्रियां!

28 apr ,2022

शिखा शर्मा

टीवी

रुपाली ने टीवी शो साराभाई वर्सेज साराभाई में अपने शानदार अभिनय के साथ प्रसिद्धि हासिल की और फिलहाल वो शो अनुपमा से सबका दिल जीत रही हैं।

फोटो: रुपाली गांगुली इंस्टाग्राम

रुपाली गांगुली

तेजस्वी प्रकाश ने बिग बॉस 15  जीतने के बाद एक बड़ी फैन फॉलोिंग बनाई। वह एकता कपूर की सफल फ्रैंचाइज़ी नागिन 6 में मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

वीडियो: तेजस्वी प्रकाश इंस्टाग्राम

तेजस्वी प्रकाश

रुबीना दिलाइक टेलीविजन शो, शक्ति अस्तित्व के एहसास की में अपने असाधारण प्रदर्शन के साथ एक घरेलू नाम बन गई। रुबीना बिग बॉस 14 की विनर भी थीं।

फोटो: रुबीना दिलाइक इंस्टाग्राम

रुबीना दिलाइक

मौनी रॉय इंडस्ट्री में टॉप फैशनेबल अभिनेत्रियों में से एक हैं। न केवल टेलीविजन में बल्कि फिल्म जगत में भी इन्होने अपनी छाप छोड़ी है। जल्द ही वो अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगी।

फोटो: मौनी रॉय इंस्टाग्राम

मौनी रॉय

निया शर्मा ने काली - एक अग्निपरीक्षा के साथ अपने करियर की शुरुआत की और एक हज़ारों में मेरी बहना है, इश्क में मरजावां और नागिन 4 जैसे लोकप्रिय शो में काम किया है।

फोटो: निया शर्मा इंस्टाग्राम

निया शर्मा

हिना शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से अपने ऑनस्क्रीन किरदार अक्षरा से लोकप्रिय हैं। वह डेली सोप से काफी लोकप्रिय हो गईं, और लगभग बारह वर्षों से इसका हिस्सा हैं।

फोटो: हिना खान इंस्टाग्राम

हिना खान

उतरन शो से रश्मि को अपनी पहचान मिली फिर उन्होंने इश्क का रंग सफेद, दिल से दिल तक जैसे कई सफल शो किये और वर्तमान में नागिन 6 में नजर आ रही हैं।

वीडियो: रश्मि देसाई इंस्टाग्राम

रश्मि देसाई

ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में शिवांगी अपने मासूम लुक और खूबसूरत मुस्कान से दिल जीता। वो फिलहाल शो बालिका वधू सीजन 2 में मुख्य भूमिका के रूप में दिखाई दे रही हैं।

फोटो: शिवांगी जोशी इंस्टाग्राम

शिवांगी जोशी

अंकिया अपने पहले शो पवित्र रिश्ता से लोकप्रिय हुईं, जिसने कई सालों तक टीवी स्क्रीन पर राज किया। उन्होंने शहीर शेख के साथ शो पवित्र रिश्ता 2 में भी काम किया था।

फोटो: अंकिता लोखंडे इंस्टाग्राम

अंकिता लोखंडे

रियलिटी शो बिग बॉस 13 में प्रवेश के बाद पंजाबी अभिनेत्री और गायिका शहनाज़ काफी लोकप्रिय नाम बन गईं। उन्हें अपनी मासूमियत के लिए दर्शकों से बहुत प्यार मिला।

फोटो: शहनाज़ गिल इंस्टाग्राम

शहनाज़ गिल

स्टोरी पढ़ने के लिए धन्यवाद!
अगली स्टोरी पढ़ें

Click Here