आदित्य नारायण
Wedding
फोटोज!

December 04, 2020

आदित्य नारायण जहां शेरवानी पहने और सिर पर पगड़ी लगाए शानदार अंदाज में नजर आ रहे हैं।

श्वेता अग्रवाल दुल्हन के लुक में काफी खूबसूरत लग रही हैं। श्वेता ने लाइट गोल्डन कलर का लहंगा पहना है। साथ ही कुंदन की हेवी जूलरी उन पर बेहद कमाल की लग रही हैं।

दूल्हा बने आद‍ित्य नारायण और दुल्हन श्वेता अग्रवाल की जोड़ी बेहतरीन लग रही है। इस कपल को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है।

आद‍ित्य के बारात की कई वीडियो सामने आईं। शादी के जश्न में आद‍ित्य, उनके पिता उद‍ित नारायण, मां दीपा नारायण और पूरा पर‍िवार डूबा नजर आया।

आद‍ित्य ने क्रीम कलर की शेरवानी, सिर पर पगड़ी, गले में कुंदन की माला पहनी हुई है। आंखों पर उन्होंने येलो गॉगल्स भी चढ़ा रखा है। वे दूल्हे के लिबास में हैंडसम नजर आ रहे हैं।

बेटे आदित्य की बारात में माता-पिता ने जमकर डांस किया।

आदित्य और श्वेता ब्राइडल आउटफिट्स में बेहद खूबसूरत नजर आए। दोनों ने कलर कोऑर्डिनेटेड आउटफिट्स कैरी किया। आदित्य ने क्रीम कलर की शेरवानी पर बेबी पिंक कलर का दुपट्टा टीमअप किया।

बारात, वरमाला सेरेमनी और फेरे लेने तक की आदित्य नारायण की पूरी शादी की फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। 

दोनों साथ में काफी खुश दिखे। आद‍ित्य ने पिछले महीने ही श्वेता संग रिलेशन को सार्वजन‍िक किया था।

दोस्तों के साथ मस्ती भरे अंदाज में नजर आए आदित्य नारायण। आदित्य ने अपनी बारात में ठुमके भी लगाए। 

बॉलीवुड की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!

Click Here