January 04, 2021

आदित्य पंचोली की
टॉप कंट्रोवर्सीज!

आदित्य पंचोली ने एक समय पर अपने से उम्र में काफी छोटी एक्ट्रेस कंगना रनौत संग अफेयर की खबरों को लेकर काफी सुर्ख़ियों में रहे।

कंगना ने आदित्य पंचोली पर वॉयलेंट होने का आरोप भी लगाया था। जिस पर आदित्य ने कंगना के खिलाफ गलत आरोप लगाने को लेकर एक्शन लिया था।

आदित्य पंचोली ने साल 2011 में एक क्रू मेंबर और को पायलट से लड़ाई कर ली थी। इसके पीछे का कारण खराब मौसम की अनाउंसमेंट को लेकर था।

आदित्य पंचोली साल 2015 में भी विवाद में फंसते नजर आए थे। जुहू के एक पब में सिक्योरिटी गार्ड के साथ उनकी गर्मा-गर्मी देखने को मिली थी।

पब में आदित्य पंचोली ने सिर्फ इसलिए मारपीट की थी क्योंकि वहां हिंदी गाना नहीं बज रहा था। इससे बाउंसर जब उन्हें रोकने के लिए आए, तो उनके साथ आदित्य की मारपीट हो गई।

आदित्य पंचोली का नाम जिया खान मर्डर केस में भी उछला था। जिया खान की मां ने आदित्य के खिलाफ धमकाने का और केस वापस लेने के लिए कहने का आरोप लगाया था।

आदित्य पंचोली की उनके पड़ोसी से भी नहीं बनी और बात मारपीट तक पहुंच गई। इस मारपीट का सीसीटीवी वीडियो को वायरल हुआ था।

पड़ोसी पर हमला करने के जुर्म में आदित्या पंचोली को अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मेजिस्ट्रेट कोर्ट ने 1 साल की सजा सुनाई थी।

आदित्य पंचोली पर यौन शोषण का आरोप लग चुका है। कहते हैं इसी के चलते आदित्य पंचोली और अभिनेत्री पूजा बेदी का रिश्ता टूटा था।

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताते हैं कि आदित्य पर आरोप था कि वह पूजा बेदी की गैरमौजूदगी में उनकी मेड का शारीरिक शोषण करने का प्रयास कर रहे थे। इस बात का पता जब पूजा बेदी को लगा तो उन्होंने आदित्य पंचोली से अपना रिश्ता तोड़ दिया था।

बॉलीवुड की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!