आलिया भट्ट की फिल्मों पर लगे हजार करोड़!

July 15, 2021

शाहरुख खान के बैनर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत फिल्म 'डार्लिंग्स' बनाई जा रही है। आलिया भट्ट ने इस फिल्म की हाल ही में शूटिंग शुरू की है।

फिल्म 'डार्लिंग्स' में आलिया भट्ट के साथ-साथ विजय वर्मा और शेफाली शाह भी इनके साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म करीब 150 करोड़ के बजट में तैयार हो रही है।

करण जौहर ने रणवीर सिंह के जन्मदिन के मौके पर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की घोषणा की। इस फिल्म में आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में होंगी।

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के बजट की बात करें तो वह 85 करोड़ बताया जा रहा है।

डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया भट्ट की जोड़ी रणबीर कपूर संग नजर आएगी।

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के बजट की बात करें तो वह 150-200 करोड़ रहा है। इस फिल्म के इस साल दिसंबर में रिलीज होने की संभावना है।

डायरेक्टर एस.एस. राजामौली की अगली फिल्म 'आरआरआर' में आलिया भट्ट नजर आएंगी।

फिल्म 'आरआरआर' का बजट 350-400 करोड़ बताया जा रहा है। इस फिल्म से आलिया भट्ट साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं।

फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का बजट 80 करोड़ के आसपास का कहा जा रहा है। फिल्म जल्द ही रिलीज को तैयार होगी।

बॉलीवुड की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!