विवादों से रहा है अनुराग कश्यप का नाता!

September 23, 2020

अनुराग कश्यप अपनी फिल्मों को लेकर कई बार विवादों में आ गए हैं। 1993 के मुंबई सीरियल बलास्ट पर बेस्ड अनुराग कश्यप की चर्चित फिल्म 'ब्लैक फ्राइडे' खूब विवादों में रही। जिस पर सेंसर बोर्ड ने रोक भी लगाई थी।

अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैग्स ऑफ वासेपुर' भी बहुत विवादों में रही। फिल्म में गालियों और अश्लीलता के कारण अनुराग को अपने आलोचकों का सामना करना पड़ा था। फिल्म को लेकर विवाद भी हुआ।

अनुराग कश्यप पर एक्ट्रेस पायल घोष ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। जिसके चलते अनुराग विवादों में आ गए।

अनुराग अक्सर सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से राय रखते हैं। अनुराग ने हाल ही में अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया था। उन्होंने अपने परिवार की चिंता का हवाला देते हुए ऐसा कदम उठाया था।

अनुराग कश्यप ने CAA को लेकर गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और उन्हें आपत्तिजनक शब्द भी कहे। जिसके बाद अनुराग की काफी आलोचना भी हुई। 

अनुराग कश्यप पीएम मोदी और बीजेपी को लेकर भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं।

अनुराग कश्यप बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पर बयान देकर विवादों में आ गए। अनुराग ने कहा था कि कंगना क्वीन फिल्म के दौरान शूट से पहले कॉन्फिडेंस बूस्ट के लिए शेम्पेन पीती थीं। 

अनुराग कश्यप ने उमर खालिद की गिरफ़्तारी को लेकर भी सवाल खड़े किये। जिस पर वह कई लोगों के निशाने पर आ गए। लोगों ने सोशल मीडिया पर अनुराग को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

अनुराग कश्यप ने भोजपुरी अभिनेता रवि किशन को लेकर कहा था कि वह गांजा का सेवन किया करते थे। जिस पर भी काफी बवाल हुआ। वहीं रवि किशन ने भी कहा कि बोलने से पहले सौ बार हजार बार सोचें।

अनुराग कश्यप ने देश के गृह मंत्री अमित शाह को डरपोक तक कह दिया था। जिस पर काफी हंगामा हुआ।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!

Click Here