अनुष्का शर्मा
विराट कोहली की
लव स्टोरी!

September 18, 2020

साल 2013 में अनुष्का और विराट एक कमर्शियल ऐड की शूटिंग के दौरान मिले थे।

साल 2014 में विराट के साथ अनुष्का की नज़दीकियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया था।

फुटबॉल गेम के दौरान विराट और अनुष्का पहली बार साथ दिखाई दिए थे।

इसके बाद श्री लंका के साथ भारत के मैच के दौरान विराट ने सबके सामने अनुष्का को फ्लाइंग किस दिया था जिसके बाद इनके रिश्ते के चर्चे और गर्म हो गए!

विराट की तरफ से अनुष्का को ये फ्लाइंग किस ये साफ़ दर्शा रहा था कि दोनों के बीच प्यार का बीज पनप गया है।

इसके बाद अनुष्का कई क्रिकेट मैच के दौरान विराट को चीयर करती हुई दिखाई दीं।

जब विराट अच्छी परफॉरमेंस नहीं दे पाए तो अनुष्का को लोगों ने बहुत ट्रोल किया था।

ऐसे में विराट ने अनुष्का को सपोर्ट किया और कहा कि अनुष्का उन्हें हमेशा पॉजिटिव वाइब देतीं हैं।

इसी के कुछ महीनों बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सोशल मीडिया पर फैलने लगीं।

हालाँकि, जब युवराज और हेज़ल कीच की शादी में विराट और अनुष्का ने साथ आएं तो सारी अफवाहें ठंडी हो गई।

सालों बाद एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2017 में इटली में शादी कर ली थी।

विरूष्का ने अपनी शादी के दो बड़े रिसेप्शन दिए थे जो एक मुंबई में था और दूसरा नई दिल्ली में।

27 अगस्त 2020 को अनुष्का और विराट ने सोशल मीडिया के ज़रिये लोगों से शेयर किया कि वो जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं।

अनुष्का और विराट जैसे कई कपल्स के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!

Click Here