अर्जुन कपूर की लव लाइफ!

June 23, 2021

अर्जुन कपूर, सलमान खान की बहन अर्पिता खान के प्यार में पागल थे। अर्जुन और अर्पिता अपने रिश्ते को लेकर बेहद गंभीर थे।

अर्जुन कपूर ने जब अर्पिता खान को डेट करना शुरू किया तो उस समय वह मात्र 18 साल के थे।

अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि अर्पिता संग उनका ऐसा रिश्ता था, जिसे लेकर वह काफी गंभीर थे।

इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने अर्पिता संग अपने रिश्ते को लेकर बताया कि 'वह मेरा अब तक का इकलौता सीरियस रिलेशनशिप था। हमने एक-दूसरे को तब डेट करना शुरू किया जब मैं 18 साल का था, पर यह रिश्ता सिर्फ 2 साल ही चला।'

अर्जुन कपूर ने बताया कि उन्होंने सलमान भाई और उनके पूरे परिवार को अर्पिता और अपने बारे में फटाफट बता दिया। मैं चाहता था कि पहले उन्हें इस बारे में पता चले। सलमान भाई शॉक्ड थे, वह अर्पिता संग रिश्ते में मेरी ही साइड लेते थे।'

अर्पिता संग अपने रिश्ते को लेकर अर्जुन सोचते थे कि उनकी लाइफ एकदम सेट है। पास में गर्लफ्रेंड है, काम कर रहे हैं, पार्टियां होती हैं और जिंदगी एकदम सही दिशा में बढ़ रही है। लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था।

अर्पिता ने एक दिन अचानक ही आकर अर्जुन कपूर के साथ अपना रिश्ता तोड़ लिया। अर्जुन कपूर को कुछ समझ ही नहीं आया कि आखिर हो क्या रहा है। वह कन्फ्यूज थे और सोच रहे थे कि आगे क्या होगा

अर्जुन कपूर और अर्पिता के ब्रेकअप से सलमान को भी झटका लगा था। किसी को भी समझ नहीं आया कि आखिर अर्पिता ने यूं अचानक अर्जुन से रिश्ता क्यों तोड़ा।

अर्पिता से ब्रेकअप का असर अर्जुन कपूर ने सलमान संग अपने रिश्ते पर नहीं पड़ने दिया। अर्जुन, सलमान के साथ पहले की ही तरह हैंगआउट और पार्टियां करने लगे। ब्रेकअप के उस पड़ाव पर सलमान, अर्जुन कपूर के लिए सब कुछ थे।

सलमान ने ही अर्जुन कपूर को वजन घटाने और खुद को बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार करने में काफी मदद की। अर्पिता से ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर ने खुद को पूरी तरह से बदल दिया और बॉलीवुड में डेब्यू के बाद वह बड़े स्टार बन गए।

बॉलीवुड की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!