अरुण गोविल

श्रीराम से राजनीति तक!

23-march-2021

'रामायण' में राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल ने बीजेपी जॉइन कर ली। उन्होंने दिल्ली में बीजेपी कार्यलय में पार्टी की सदस्यता ली।

टीवी के राम ने साल 1977 में फिल्म पहेली के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी।

अरुण गोविल ने 'सावन में आने दो', 'सांच को आंच नहीं' जैसी फिल्मों मे भी काम किया।

एक अभिनेता के रूप में अरुण गोविल ने कुछ ज्यादा नाम नहीं कमाया। वहीं रामानंद सागर की 'रामायण' ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई।

रामानंद सागर के साथ अरुण गोविल ने सीरियल 'विक्रम बेताल' में भी काम किया। इसकी वजह से ही वे ऐतिहासिक सीरियल 'रामायण' का हिस्सा बन सके।

रामानंद सागर की रामायण में अरुण गोविल ने सभी का दिल जीत लिया। वे भगवान राम के रूप में सभी के दिल में हमेशा के लिए बस गए।

अरुण गोविल खुद इस बात को मानते हैं कि 'रामायण' के बाद कोई भी उन्हें बतौर हीरो या फिर सपोर्टिंग एक्टर के रूप में कास्ट नहीं करना चाहता था, उनकी राम वाली छवि इतनी मजबूत थी, कि वे किसी दूसरे किरदार में नहीं जंचे।

रामायण के बाद अरुण गोविल को 'भगवान बुद्ध', 'शिव', 'राजा हरीशचंद्र' जैसे किरदार जरूर मिले और उन्होंने उन्हें बखूबी निभाने की कोशिश भी की। अरुण गोविल ने भोजपुरी, ओरिया और तेलुगू सिनेमा में भी काम किया है।

अरुण गोविल के राजनीति में आने के चर्चे लंबे समय से रहे हैं। एक समय तो उन्हें कांग्रेस पार्टी के करीब माना जाता था। वहीं अब उन्होंने बीजेपी जॉइन कर ली।

रील लीफ के राम ने पांच राज्यों के चुनाव से ठीक पहले बीजेपी का दामन थाम लिया है। ऐसे में अब वे राजनीतिक अखाड़े में क्या कमाल दिखाते हैं।

बॉलीवुड की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!