आर्यन खान के समर्थन में आए ये सितारे!

Oct 21, 2021

सलमान खान, शाहरुख़ खान के अच्छे दोस्त हैं। इस मुश्किल समय में सलमान खान अपने दोस्त के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

पूजा भट्ट ने सपोर्ट करते हुए लिखा 'इस कठिन समय में मैं आपके साथ खड़ी हूं शाहरुख, हालांकि आपको इसकी जरूरत नहीं है लेकिन मुझे है। ये समय भी बीत जाएगा।'

सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने शाहरुख का सपोर्ट करते हुए कहा 'कैसे मनोरंजन जगत के लोगों की जिंदगी दूसरों के लिए मनोरंजन का जरिया बन गई है। जो भी लोग बॉलीवुड पर निशाना लगा रहे हैं।'

सुनील शेट्टी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। सुनील ने कहा कि, 'जब कहीं रेड पड़ती है तो कुछ लोगों को हिरासत में लिया जाता है। ऐसे में हम ये मानकर बैठ जाते हैं कि उस लड़के ने ड्रग्स जरूर लिया होगा।'

हंसल मेहता ने भी शाहरुख खान को अपना सपोर्ट दिखाया।

ऋतिक रोशन भी आर्यन खान के समर्थन में पोस्ट शेयर कर चुके हैं।

मीका सिंह ने लिखा 'वाह कितना खूबसूरत है कॉर्डेलिया क्रूज, काश मैं वहां जा पाता। मैंने सुना है कि उसपर बहुत लोग थे। मगर इतने बड़े क्रूज़ में केवल आर्यन ही घूम रहा था क्या? हद है।’

सुजैन खान ने लिखा 'मेरे ख्याल से ये, आर्यन के बारे में नहीं है, क्योंकि वो दुर्भाग्यवश गलत समय पर गलत जगह था। वो एक बहुत अच्छा बच्चा है।'

जावेद अख्तर ने कहा 'मैंने 1 बिलियन डॉलर कोकीन की जब्ती पर कोई हेडलाइन नहीं देखी। वहीं 1.30 लाख के गांजा-चरस की रिकवरी की न्यूज़ नेशनल न्यूज बन गई। ये एक कीमत है जो फिल्म इंडस्ट्री को हाई प्रोफाइल होने की वजह से चुकानी पड़ती है।

तनीषा मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से आर्यन की एक फोटो शेयर करते हुए उनकी रिहाई की उम्मीद की है।

मनोरंजन की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!