ऐसी रही है भारती और हर्ष की लव स्टोरी!

November 23, 2020

भारती सिंह और हर्ष दोनों टीवी इंडस्ट्री की फेमस जोड़ी हैं। इस जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते हैं। इनकी खुद की लव स्टोरी काफी फिल्मी है।

हर्ष और भारती की पहली मुलाकात साल 2007 में हुई थी। इन दोनों की मुलाक़ात 'कॉमेडी सर्कस' के सेट पर हुई थी।

इस दौरान भारती फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने की कोशिश कर रही थीं, वहीं हर्ष भी एक सफल राइटर बनने के सपने देख रहे थे।

'कॉमेडी सर्कस' के सेट दोनों मस्तीभरे अंदाज में बातचीत करते थे। भारती ने 'कॉमेडी सर्कस' के दौरान का एक किस्सा बताया कि हर्ष को एक पनौती माना जाता था। वे जिस भी कंटेस्टेंट की स्क्रिप्ट लिखते थे, वो शो से ही बाहर हो जाता था।

'कॉमेडी सर्कस' के दौरान भारती को हर्ष से प्यार तो नहीं था, लेकिन इंसानियत की खातिर उन्होंने हर्ष को मौका दिया था और उन्होने हर्ष से अपने एक्ट की स्क्रिप्ट लिखवा ली थी, लेकिन भारती उस शो से ही एलिमिनेट हो गईं।

इसके बाद जब शो में भारती को एक बार फिर से मौका मिला तो उन्होंने फिर हर्ष से ही अपनी स्क्रिप्ट लिखवाई।

इस बार 'कॉमेडी सर्कस' में एक ट्विस्ट देखने को मिला। भारती विजेता बन गईं और उन्होंने शो में एक लंबी पारी खेली।

इसके बाद भारती और हर्ष की दोस्ती हो गई। दोनों ने एक दूसरे को कई सालों तक डेट किया और फिर साल 2017 में शादी कर ली।

भारती और हर्ष ने शादी भी कोई बड़े स्केल पर नहीं की थी। दोनों ने गुपचुप तरीके से ही शादी कर ली थी। इस वजह से फैंस के लिए भी वो बड़ा सरप्राइज था।

हर्ष लिम्बाचिया, भारती सिंह के 7 साल छोटे हैं। लेकिन भारती उम्र को नहीं मानती। भारती का कहना है कि 'हर्ष उनसे ज्यादा समझदार और सुलझे हुए हैं और इसलिए हम सात हैं।

बॉलीवुड की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!

Click Here