भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की लव लाइफ!

April 19, 2021

अक्षरा सिंह ने भोजपुरी सिनेमा में साल 2010 में फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से अपने करियर की शुरुआत की थी।

अक्षरा सिंह का डेब्यू रवि किशन ने ही भोजपुरी इंडस्ट्री में कराया था ।

भोजपुरी इंडस्ट्री में कुछ समय तक काम करने के बाद साल 2015 के करीब अक्षरा सिंह और भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह के बीच नज़दीकियां बढ़ने लगीं।

अक्षरा सिंह और पवन सिंह को अधिकतर साथ देखा जाने लगा। दोनों की फ़िल्में और गाने दर्शकों के बीच हिट होने लगे।

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने कई बार पवन सिंह को एयरपोर्ट पर संभाला। दरअसल, ऐसा कहा जाता है कि पवन सिंह शराब पीने के बाद अपना होश खो बैठते थे, ऐसे हाल में अक्षरा ही उन्हें सहारा देती थी।

अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि ''पवन सिंह के शराब पीने के बाद मैं उन्हें संभालती थी। एक लड़की होने के बाद भी उनका बैग ढ़ोती थी और उनको गोद में लेकर एयरपोर्ट में भागती थी।

करीब तीन साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अक्षरा सिंह और पवन सिंह अलग हो गए।

अक्षरा का आरोप था कि पवन सिंह ने बिना बताए रातों-रात शादी कर ली। जिसके बाद अक्षरा ने उनसे अलग होने का फैसला कर लिया।

एक इंटरव्यू में जब अक्षरा सिंह से सवाल पूछा गया था 'तब उन्होंने कहा ''शादी के बाद मैं किसी की लाइफ में दखलंदाजी नहीं करना चाहती थी। ना ही मैं किसी की रखैल बनकर रहना चाहती थी। किसी और महिला की ज़िन्दगी भी बर्बाद नहीं करना चाहती थी।''

इतना ही नहीं पवन सिंह की शादी के बाद अक्षरा सिंह ने उन पर धमकियां दिलवाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवा दिया था।

भोजपुरी सिनेमा की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!