निक्‍की तंबोली
 की दिलचस्प बातें!

October 15, 2020

BB 14

'बिग बॉस 14' में एंट्री करते ही निक्की तंबोली ने अपने जलवे दिखाना शुरू कर दिया है। घर की पहली कन्फर्म कंटेस्टेंट बनकर उन्होंने जमकर सुर्खियां बटोरी हैं।

निक्की तंबोली मूल रूप से साउथ इंडियन फिल्‍मों में काम करती हैं। तमिल और तेलुगू फिल्‍मों का जाना माना नाम है। तमिल फिल्‍म 'कंचना 3' में उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरीं।

निक्‍की तंबोली ने मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की। ग्रेजुएशन के बाद वह कई महशूर ब्रांड्स के टीवी विज्ञापन में नजर आईं। इसके बाद उन्‍हें राघव लॉरेंस की फिल्‍म 'कंचना 3' मिली।

निक्‍की तंबोली बास्केटबॉल प्लेयर भी रह चुकी हैं, लेकिन अस्थमा की वजह से वह इसमें अपना करियर नहीं बना पाई।

बिग बॉस में आने से पहले निक्की ने खुद को सिंगल बताया था। हालांकि खबर सामने आई थीं कि वह फेमस डीजे रोहित गिदा के साथ डेटिंग कर रही हैं। दोनों को कई बार बांद्रा इलाके में स्‍पॉट किया गया है।

बिग बॉस के घर में निक्की तंबोली अपने ग्लैमरस और हॉट लुक की वजह से आए दिन चर्चा में छाई रहती हैं। शो में एंट्री करते हुए निक्की ने खुद को एक बोल्ड और हॉट लड़की के रूप में इंट्रोड्यूस किया था।

निक्‍की तंबोली ने अभी तक साउथ की Kanchana 3, Thippara Meesam 2019 और Chikati Gadilo Chitha Kotudu में काम किया है।

निक्‍की तंबोली शो में बताया कि वह कई लड़कों का दिल तोड़ चुकी हैं। हालांकि शो के अंदर सिद्धार्थ शुक्ला निक्की तंबोली संग फ्लर्टिंग नेचर को लेकर चर्चा में हैं।

निक्‍की तंबोली को बचपन से ही ग्‍लैमर वर्ल्‍ड का हिस्‍सा बनना था। निक्‍की ने मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की। ग्रेजुएशन के बाद वह कई महशूर ब्रांड्स के टीवी विज्ञापन में नजर आईं।

सलमान से बात करते हुए निक्की ने कहा 'मैं बहुत मजाकिया और चुलबुली हूं। मुझे नहीं पता था कि लड़कों के साथ कैसे फ्लर्ट किया जाता है, लेकिन मैंने विशेष रूप से अब फ्लर्ट करना सीख लिया है।'

बॉलीवुड की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!

Click Here