इन एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी रही है बेस्ट!

July 13, 2020

शाहरूख खान-यश चोपड़ा

रोमांस किंग के साथ यश चोपड़ा ने कई शानदार और यादगार फ़िल्में कीं। इन दोनों की जोड़ी को रोमांटिक फिल्मों के लिए याद किया जाता है।

संजय लीला भंसाली-रणवीर सिंह

रणवीर सिंह के साथ संजय लीला भंसाली ने 'राम लीला', 'बाजीराव-मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी हिट फ़िल्में दी हैं।

रणबीर कपूर-अयान मुखर्जी

रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी ने वेक अप सिड से शुरुआत की और उसके बाद 'ये जवानी है दिवानी। अब 'ब्रह्मास्त्र' तैयार है।

सलमान खान-सूरज बड़जात्या

सलमान खान ने सूरज बड़जात्या के साथ मिलकर कई हिट फ़िल्में दी हैं। इन दोनों की जोड़ी हमेशा सफल रही।

डेविड धवन-गोविंदा

डेविड धवन और गोविंदा की जोड़ी सदाबहार रही। इन दोनों ने साथ में कई फ़िल्में की हैं।

करण जौहर-शाहरूख खान

करण जौहर और शाहरूख खान ने एक साथ 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम', 'कल हो ना हो' जैसी हिट फिल्में की हैं।

अक्षय कुमार-नीरज पांडे

अक्षय कुमार और नीरज पांडे ने 'स्पेशल 26', 'बेबी' और 'रूस्तम' जैसी सफल फ़िल्में दी हैं।

फराह खान-शाहरूख खान

फराह खान और शाहरुख़ के बीच काफी अच्छी दोस्ती है। इन दोनों ने कई सफल फ़िल्में भी दी हैं।

अजय देवगन-रोहित शेट्टी

बचपन की दोस्ती और फिर प्रोफेशनल रिश्ता। कुछ ऐसी ही बॉन्डिंग अजय देवगन और रोहित शेट्टी की है। जमीर, गोलमाल, सिंघम सहित कई फिल्में कर चुके दोनों बहुत ही अच्छे दोस्त भी हैं।

करण जौहर-काजोल

करण जौहर की फिल्म में काजोल ना हो ऐसा करण कभी होने नहीं देते फिर चाहे वो गेस्ट अपीयरेंस में ही क्यों न सही। इन दोनों ने कई हिट फ़िल्में दी हैं।

बॉलीवुड की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!

Click Here