जब खिलाड़ियों संग जुड़े एक्ट्रेस के नाम!

July 15, 2021

किम शर्मा को हाल ही में टेनिस स्टार लिएंडर पेस के साथ गोवा में स्पॉट किया गया। दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद से दोनों के रिश्ते की खबरें चर्चा में हैं।

महेंद्र सिंह धोनी और दीपिका पादुकोण के लव-स्टोरी के किस्सों ने भी काफी सुर्खियां बटोरीं। ऑस्ट्रेलिया में टी-20 मैच के समय दीप‍िका मैच देखने पहुंचीं तो इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था।

तापसी पन्नू जब मालदीव वेकेशन पर गईं तो उनके साथ नजर आए मेथियस बो भी चर्चा में आए। जिसके बाद से खबरें आना शुरू हो गईं कि कि तापसी और मैथियस एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

पायल रोहतगी और रेस्लर-एक्टर संग्राम सिंह काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। साल 2014 में दोनों ने में सगाई कर ली थी।

सुनील शेट्टी की बेटी एक्ट्रेस अथ‍िया शेट्टी का नाम क्रिकेटर केएल राहुल के साथ इन दिनों सुर्ख़ियों में हैं। दोनों ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साध रखी है।

ईशा शरवानी और तेज गेंदबाज जहीर खान करीब आठ साल तक रिलेशनशिप में रहे। दोनों ने अपने रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव देखे। लेकिन बाद में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।

अनुष्का शर्मा का नाम विराट कोहली के साथ जब जुड़ा तब इनके रिश्ते की खबरें जमकर चर्चा में रहीं और इन दोनों ने 11 दिसंबर 2017 में शादी कर ली।

नीना गुप्ता और क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स की लव-स्टोरी के बारे में हर कोई जानता है। नीना और विवियन के रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरी।

इजाबेल लिएट और विराट कोहली के अफेयर को लेकर एक समय काफी चर्चा रही। इन दोनों ने साल 2012 से 2014 तक एक-दूसरे को डेट किया था। ब्रेकअप के बाद इजाबेल ने इंटरव्यू में विराट संग अपने रिश्ते को कबूल किया था।

राशि खन्ना का नाम भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह संग जुड़ा था।

बॉलीवुड की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!