शादी टूटने के बाद सिंगल हैं ये एक्ट्रेस!

June 24, 2021

साल 2003 में करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर (Sanjay Kapur) से शादी कर ली। शादी के बाद करिश्मा और संजय कपूर को दो बच्चे हुए। दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश थे, लेकिन 2014 में करिश्मा और संजय ने तलाक लेने का फैसला कर लिया।

साल 2016 में करिश्मा कपूर और संजय कपूर अलग हो गए। अलग होने से पहले करिश्मा कपूर और संजय ने एक-दूसरे पर खूब आरोप लगाए। लेकिन आज जहां करिश्मा सिंगल हैं और दोनों बच्चों को पाल रही हैं।

अमृता सिंह और सैफ अली खान ने साल 1991 में शादी की। सैफ से शादी करने से पहले अमृता सिंह ने इस्लाम धर्म कबूल किया था। सैफ, अमृता से उम्र में 12 साल छोटे थे। दोनों की शादी में खूब मुश्किलें आईं पर सैफ और अमृता ने साथ रहने का फैसला कर लिया था।

कुछ सालों बाद अमृता और सैफ की शादीशुदा जिंदगी में तनाव पैदा हो गया और फिर शादी के 13 साल बाद यानी 2004 में उन्होंने तलाक ले लिया। अब अमृता सिंह सिंगल मदर हैं, वहीं सैफ अली खान ने 2012 में करीना कपूर से शादी कर ली।

जेनिफर विंगेट ने एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद खुश थे। करण की जेनिफर से दूसरी शादी थी।

जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर ने 2012 में शादी की और फिर 2014 में ही अलग हो गए। जेनिफर आज भी सिंगल लाइफ जी रही हैं।

पूजा बेदी ने 1994 में फरहान फर्नीचरवाला से शादी की थी। शादी से पहले पूजा बेदी ने इस्लाम धर्म अपनाकर अपना नाम बदलकर नूरजहां रखा था। शादी के बाद पूजा बेदी और फरहान के दो बच्चे हुए-बेटी अलाया फर्नीचरवाला (Alaya F) और बेटा उमर।

साल 2003 में पूजा बेदी और फरहान का तलाक हो गया। तलाक के बाद पूजा बेदी अभी भी सिंगल हैं।

सारिका ने कमल हासन से साल 1988 में शादी की। शादी के 3-4 साल बाद सारिका और कमल हासन की दूसरी बेटी अक्षरा (Akshara Haasan) का जन्म हुआ।

वहीं शादी के कई वर्षों बाद कमल हासन को एक्ट्रेस गौतमी से प्यार हो गया। जिसके बाद सारिका और कमल हासन का तलाक हो गया। तलाक के बाद अब भी सारिका सिंगल हैं।

बॉलीवुड की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!