कंगना रनौत: बॉलीवुड से विवादों तक!

March 24, 2021

हिमाचल प्रदेश में जन्मीं कंगना रनौत ने जब अभिनय करने की सोची तो सबसे पहले उन्होंने थिएटर डायरेक्टर अरविंद गौड़ से दिल्ली में अभिनय के गुण सीखे।

मुंबई में आने के बाद कंगना रनौत की जद्दोजहद शुरू हुई। उस दौरान उनको आदित्य पंचोली का साथ मिला। दोनों की दोस्ती की खूब चर्चा हुई। बाद में इनके बीच हुए विवाद ने भी सुर्खियां बटोरीं।

मुंबई आने के बाद कंगना रनौत की मुलाकात महेश भट्ट से हुई। जिन्होंने 2006 में अनुराग बसु के निर्देशन में बनी फिल्म 'गैंगस्टर' में कंगना को लीड रोल दिया।

साल 2007 में कंगना की 'वो लम्हे' और 'लाइफ इन ए मेट्रो' जैसी फिल्में आईं मगर 2008 की फिल्म 'फैशन' ने कंगना को अलग मुकाम दे दिया।

कंगना रनौत का बॉलीवुड के हंक मैन ऋतिक रोशन के साथ लंबा विवाद चला। कई बार कंगना ने ऋतिक के साथ हुए विवाद को बेबाकी से मीडिया के सामने भी रखा।

कंगना रनौत ने सुशांत सुसाइड केस में भी बेबाकी से बयान दिए जिसके बाद वह कई बॉलीवुड सेलेब्स के निशाने पर आ गई। कंगना ने कहा था बॉलीवुड में 99 % सेलेब्स ड्रग्स लेते हैं।

कंगना और करण जौहर का विवाद भी काफी पुराना है। कंगना ने करण के शो 'कॉफी विद करण' में उन्हें भाई-भतीजावाद फैलाने वाला करार दिया था। #Metoo पर करण जौहर की तरफ से कुछ ना कहे जाने को लेकर भी कंगना ने उनकी खिंचाई की थी।

साल 2008 में कंगना रनौत अपने रिलेशनशिप को लेकर फिर से सुर्खियों में फिर आई। जब राज-3 के हीरो अध्ययन सुमन के साथ इनके रिलेशनशिप की खबरों ने हेडलाइन बनाना शुरू किया मगर कुछ ही समय में इनका रिश्ता टूट गया।

सुशांत सिंह राजपूत के केस में कंगना रनौत ने महाराष्ट्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना पर जमकर निशाना साधा। कंगना ने मुंबई को पाक अधिकृत कश्मीर तक कह डाला जिसपर जमकर राजनीति हुई।

कंगना और संजय राउत के बीच हुई बयानबाजी भी काफी चर्चा में रही। संजय राउत ने कंगना को 'हरामखोर लड़की' तक कह दिया।

बॉलीवुड की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!