तलाक दिए बिना इन सेलेब्‍स ने की शादी!

June 05, 2021

बॉलीवुड के 'ही-मैन' यानी धर्मेंद्र की ने पहली शादी प्रकाश कौर से की थी। 1954 में दोनों की शादी हो गई थी। उस समय धर्मेंद्र की उम्र लगभग 19 साल थी।

फिल्मों में एंट्री के बाद सब बदल गया। धर्मेंद्र को हेमा मालिनी से प्यार हो गया। प्रकाश कौर को जब पता चला तो उन्होंने धर्मेंद्र को तलाक देने से मना कर दिया। इसके बाद धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर को तलाक दिए बिना ही मुस्लिम धर्म कबूल करके हेमा मालिनी से शादी कर ली।

सलमान खान के पिता और मशहूर स्क्रिप्टराइटर सलीम खान ने भी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी की थी।

सलीम खान ने बताया था कि उन्होंने सलमा से शादी करने से पहले उन्हें 5 साल तक डेट किया। उस वक्त सलीम खान, हेलेन को भी जानते थे। सलीम खान को हेलेन से भी प्यार हो गया और उन्होंने सलमा को तलाक दिए बिना ही हेलेन से शादी कर ली।

संजय खान ने भी दो शादियां की थीं। उन्होंने भी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना जीनत अमान से शादी कर ली थी।

संजय खान की पहली शादी जरीन खान के साथ हुई थी।

बिहार की रहने वाली रंजना नारायण नाम की एक महिला ने अचानक ही पब्लिक में आकर दावा कर दिया कि वह उदित नारायण की पहली पत्नी है और उनसे उसकी शादी 1984 में हुई थी।

उदित नारायण की पहली शादी हुई, उस वक्त ज्यादा फेमस नहीं थे, लेकिन मुंबई आने और स्टारडम मिलने के बाद उदित नारायण पहली बीवी को भूल गए। इसके बाद उन्होंने दीपा से शादी की।

महेश भट्ट जब 20 साल के थे तब उनकी पहली शादी लोरेन ब्राइट से हुई थी। दोनों का अफेयर फिल्म 'आशिकी' के दौरान शुरू हुआ था।

रिश्तों में अनबन के चलते महेश भट्ट ने लोरेन ब्राइट से तलाक लेने का फैसला किया था। तब महेश भट्ट की जिंदगी में सोनी राजदान की एंट्री हो चुकी थी। जब तलाक में देरी हो रही थी तो महेश भट्ट ने इस्लाम कबूल करके सोनी राजदान से शादी कर ली और लोरेन से तलाक भी नहीं लिया।

बॉलीवुड की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!