फिल्मफेयर में चला है इन स्टार्स का जादू!

August 19,
2020

दिलीप कुमार

ट्रेजिडी किंग कहे जाने वाले दिलीप कुमार का जादू फिल्मफेयर अवार्ड में जमकर चला। उन्हें 10 बार इस अवार्ड के लिए चुना गया जिनमें 8 बार बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला।

करीना कपूर

अपनी एक्टिंग से सभी के दिलों में राज करने वालीं करीना कपूर को फिल्मफेयर की 6 ट्राफी मिली हैं। जिसमें एक बेस्ट एक्ट्रेस की है।

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को 15 फिल्मफेयर अवार्ड मिले हैं। जिनमें से 5 बार उन्हें बेस्ट एक्टर चुना गया।

शाहरुख खान

फिल्मफेयर अवार्ड में शाहरुख खान का जादू भी खूब चला है। शाहरुख़ को इस अवार्ड के लिए 13 बार चुना गया। जिनमें 8 बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में अवार्ड भी जीता है।

रानी मुखर्जी

दो बेस्ट एक्ट्रेसेज़ अवार्ड्स के साथ रानी मुखर्जी के पास 8 अवार्ड्स हैं।

गुलज़ार

गुलज़ार साहब को फ़िल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा 20 अवार्ड्स मिले हैं। जिसमें 11 बेस्ट लिरिसिस्ट और बाकी डायरेक्शन और डायलॉग के लिए हैं।

जया बच्चन

जया बच्चन को 8 बार फिल्मफेयर अवार्ड मिला है। जिसमें से 3 बेस्ट एक्ट्रेसेस के हैं।

काजोल

बेस्ट एक्ट्रेसेज़ की केटेगरी में सबसे ज्यादा अवार्ड काजोल ने जीते हैं। काजोल को फिल्मफेयर अवार्ड 6 बार मिल चुका है।

सैफ अली खान

बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान को 6 अवार्ड मिले जिसमें बेस्ट कॉमेडियन, स्पोर्टिंग एक्टर और नेगेटिव रोल हैं।

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर को फिल्मफेयर की 5 ट्राफी मिली हैं। जिनमें 3 बार वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुने गए।

बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!

Click Here