मगर शादी नहीं!

सेलेब्स जिनकी हुई सगाई,

February18, 2021

करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन

यह जोड़ी सगाई कर फिर से अलग हो गयी थी। साल 2002 में अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर दोनों ने सगाई की थी। लेकिन, फरवरी 2003 तक दोनों अलग हो गए और वजह क्या है यही दोनों जानें!

राखी सावंत-इलेश

2009 में एक टीवी शो के जरिये राखी सावंत ने भी इलेश से सगाई की थी। शो का नाम था 'राखी का स्वयंवर' जिसमें राखी ने वहां पहुंचे 16 दूल्हों में से इलेश को चुना था। बाद में यह जोड़ी अलग भी हो गयी।

मल्लिका ने भी एक टीवी शो 'द बैचलरेट इंडिया मेरे ख्यालों की मल्लिका' में विजय सिंह को अपने पार्टनर के रूप में चुना था। विजय सिंह से मल्लिका ने सगाई की, लेकिन उन्होंने उनसे एक साल बाद ही अपना रिश्ता तोड़ दिया।

मल्लिका शेरावत-विजय सिंह

विवेक ओबेरॉय और गुरप्रीत गिल

विवेक ओबेरॉय और गुरप्रीत गिल भी इंडस्ट्री में आने से पहले ही साल 2000 में सगाई कर चुके थे। लेकिन, यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका। फिर विवेक ने 2015 में प्रियंका अल्वा से शादी की है।

साउथ फ़िल्मों के सुपर स्टार नागार्जुन अक्कीनेनी के बेटे अखिल की भी शादी टूटने की ख़बर आई थी। पिछले साल दिसंबर में अखिल की इंडस्ट्रियलिस्ट जीवीके रेड्डी की पोती श्रिया भूपाल के साथ धूमधाम से सगाई हुई थी। लेकिन, यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया।

अखिल नागार्जुन- श्रिया भूपाल

शिल्पा शिंदे-रोमित राज

शिल्पा टीवी शो मायका के सेट पर अभिनेता रोमित राज से मिली। दोनों ने जल्द ही एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। 2009 में उनकी शादी होने वाली थी, लेकिन बाद में बताया जाता है कि तय डेट से कुछ दिनों पहले ही शिल्पा ने रोमित से शादी तोड़ दी थी।

करण सिंह ग्रोवर आज बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु के पति हैं और इससे पहले भी जेनिफ़र विंगेट और श्रद्धा निगम के साथ उनकी टूटी शादी की कहानी आम है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि करण ने बरखा बिश्त से भी सगाई की थी।

करण सिंह ग्रोवर-बरखा बिश्त

रतन राजपूत-अभिनव

रतन राजपूत ने भी राखी सावंत की तरह 'स्वयंवर' रचाया और अभिनव से शादी करने का फैसला किया। हालांकि, शो खत्म होने के बाद उन्होंने इस सगाई को तोड़ दिया। रतन का कहना था कि दोनों की कुंडलियो में दोष था इसलिए वो अभिनव से शादी नहीं कर सकती।

'बिग बॉस' के घर शुरू हुए करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल के रिश्ते के बारे में भी हर कोई जानता है। शो 'नच बलिये' के मंच पर उपेन ने सबके सामने करिश्मा को शादी के लिए प्रपोज़ किया था मगर, आपसी वजहों से इन दोनों ने भी अपनी सगाई तोड़ दी।

उपेन पटेल-करिश्मा तन्ना

सलमान ख़ान- संगीता बिजलानी

सलमान ख़ान के लव अफेयर्स आम हैं। ऐश्वर्या, कटरीना, यूलिया वन्तुर और भी बहुत सी अभिनेत्रियों के साथ सलमान का नाम जुड़ा। मगर, साल 1994 में अभिनेत्री संगीता बिजलानी के साथ तो सलमान की शादी के कार्ड्स भी छप गए थे मगर, सलमान अब तक बैचलर ही हैं।

बॉलीवुड की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!