फ़िल्में जिन्हें लेकर हुआ जमकर बवाल!

July 10, 2020

'शिकारा'

शिकारा फिल्म कश्मीरी पंडितों पर आधारित थी। इस फिल्म को लेकर कश्मीरी पंडितों ने अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। लोगों का कहना था कि फिल्म में सच्चाई नहीं दिखाई गई है।

'जोधा अकबर'

जोधा-अकबर को लेकर करणी सेना ने जमकर विरोध किया। करणी सेना का कहना था कि फिल्म में इतिहास को गलत तरीके से दिखाया गया है।

'पद्मावत'

इस फिल्म को लेकर करणी सेना ने जमकर हंगामा किया था। पहले फिल्म पद्मावती था जिसे बाद में बदलकर 'पद्मावत' किया गया। फिल्म को लेकर लोग सड़कों पर भी उतर आए थे।

'पीके'

पीके फिल्म को लेकर जमकर हंगामा हुआ। फिल्म को लेकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने की बात कही गई। लोगों ने फिल्म का जमकर विरोध किया इसके बाद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की।

'बाजीराव मस्तानी'

बाजीराव-मस्तानी' फिल्म को लेकर मस्तानी के वंशजों ने आपत्ति व्यक्त की थी। उनका कहना था कि मस्तानी के किरदार को गलत तरीके से प्रदर्शित किया गया है।

'मोहल्ला अस्सी'

मोहल्ला अस्सी में गाली-गलौज को लेकर लोगों ने इसे बैन करने की मांग की इतना ही नाजी सनी देओल और अभिनेत्री साक्षी तंवर सहित डायरेक्टर के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज कराई गई। बुद्धिजीवी समाज हो या संत समाज सभी में फिल्म को लेकर रोष देखा गया।

'फायर'

साल 1998 में आई 'फायर' ने लोगों के दिलों में आग लगा दी थी। दो औरतों के बीच संबंध बनते देखकर लोगों ने इसे भारतीय सभ्यता को नुकसान पहुंचाने वाली फिल्म बताते हुए इसका विरोध किया।

'सत्यमेव जयते'

जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' विवाद वाली लिस्ट में शामिल है। फिल्म के एक सीन में मुहर्रम के जुलूस में मातम के दौरान जॉन को हत्या करते हुए दिखाया गया था। इस पर सिया कम्युनिटी मेंबर्स ने नाराजगी जताई थी।

'उड़ता पंजाब'

उड़ता पंजाब फिल्म को लेकर जमकर बवाल हुआ। फिल्म के कुछ सीन को सेंसर किया गया। वहीं पंजाब में भी इस फिल्म को लेकर जमकर राजनीति हुई।

'लवयात्री'

इस फिल्म के नाम को लेकर जमकर बवाल हुआ। फिल्म का नाम पहले 'लवरात्रि' था जो क हिंदू समुदाय को पसंद नहीं आया। उनका मानना था कि ये हिंदुओ के पवित्र त्योहार नवरात्रि पर बेस्ड है। बाद में फिल्म का नाम बदलना पड़ा।

केदारनाथ

'केदारनाथ' में सुशांत ने एक मुस्लिम लड़के और सारा ने एक हिंदू लड़की का रोल निभाया था। वहीं इस मूवी पर हिंदू-मुस्लिम होने के वजह से इसपर 'लव जिहाद' का प्रचार करने का आरोप लगाया था।

बॉलीवुड की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!

Click Here