की लाइफ की ये बातें आप भी नहीं जानते होंगे!

दिशा पटानी

June 08, 2020

दिशा सिर्फ एक्टिंग और डांस में ही नहीं पढ़ाई में भी अच्छी रही हैं। दिशा ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी के लखनऊ कैंपस से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में B.Tech की पढ़ाई की है।

दिशा को पायलट बनना था। जिसकी परीक्षा के लिए दिशा ने जमकर मेहनत की थी, लेकिन इस परीक्षा में उन्हें सफलता हासिल नहीं हुई और वह मुंबई आ गईं।

दिशा पटानी सिर्फ 500 रुपये लेकर मुंबई आयी थीं। इस शहर में रहने के लिये और पैसे कमाने उन्होंने छोटे मोटे काम करना शुरू किया। साथ ही साथ ऑडिशन भी देती रहती थीं।

दिशा के बारे में ये बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि वह एक ब्यूटी पेजेंट की रनर-अप रह चुकी हैं। दिशा साल 2013 मिस इंडिया की रनर अप रह चुकी हैं।

दिशा पाटनी ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें आज तक किसी ने प्रपोज ही नहीं किया। मैं स्‍कूल में टॉमबॉय थी।

दिशा पाटनी ने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2015 में तेलुगु फिल्म 'लोफर' से की थी। इसमें दिशा के अपोजिट वरुण तेज थे। वहीं बॉलीवुड में दिशा की पहली फिल्म 'एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' थी।

दिशा पटानी इस समय टाइगर श्रॉफ को डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर एक साथ इवेंट्स और लंच डेट्स पर स्पॉट होते रहते हैं। लेकिन दिशा या टाइगर दोनों ने ही कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया है।

दिशा पटानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को अपना रोल मॉडल मानती हैं। दिशा हॉलीवुड सिंगर बियोंसे की भी बहुत बड़ी फैन हैं।

जहां दिशा पटानी बॉलीवुड में जानीमानी एक्ट्रेस है वहीं उनकी बहन खुशबु पटानी सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात हैं।

दिशा पटानी खुद को स्क्रीन पर देखने में बहुत असहज महसूस करती हैं। उन्हें खुद को स्क्रीन पर देखना बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

बॉलीवुड की रोचक खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Click Here