दिवाली रिलीज़ का लेखा-जोखा!

November 10, 2020

रणबीर कपूर और सोनम कपूर की डेब्यू फिल्म दिवाली के मौके पर ही रिलीज हुई। बड़े बजट वाली ये फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई। फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई। फिल्म ने महज 39 करोड़ रुपए का कारोबार किया।

आमिर खान, अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ जैसे बड़े स्टार वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को दिवाली के अवसर पर रिलीज किया गया। फिल्म इतनी बुरी तरह से फ्लॉप हुई जिसकी किसी ने भी उम्मीद नहीं की थी। फिल्म ने 262 करोड़ रुपए का बिजनेस किया।

दिवाली के मौके पर रिलीज हुई राकेश रोशन के निर्देशन में बनी 'कृष 3' ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 374 करोड़ रुपये का दमदार कलेक्शन कर दिखाया था।

यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। शाहरुख़ खान, कैटरीना और अनुष्का शर्मा जैसे बड़े सितारों से सजी इस फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। फिल्म ने महज 122 करोड़ ही कमा पाई थी।

 'रा वन' को वैसे तो आलोचकों की तरफ से खराब प्रतिक्रिया मिली थी, फिर भी दर्शकों ने इसे दिवाली पर दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म बना दिया। फिल्म ने दमदार ओपनिंग की थी और ये बच्चों को काफी पसंद आई थी। 'रा वन' सिर्फ 115 करोड़ की ही कमाई कर पाई।

रोहित शेट्टी की निर्देशित गोलमाल सीरीज की ये तीसरी फिल्म पहली दो फिल्मों से ज्यादा बड़ी साबित हुई। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर इतना दमदार बिजनेस किया। 'गोलमाल 3' ने टिकट खिड़की पर 108 करोड़ रुपये कमाए थे।

'वीर ज़ारा' के साथ दिवाली पर 3 और फिल्में रिलीज हुई थी। लेकिन 'वीर ज़ारा' चारों में सबसे ज्यादा सफल फिल्म साबित हुई। एक दशक पहले फिल्म ने 40 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी।

फराह खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बोमेन ईरानी, सोनू सूद और विवान शाह स्टारर  दीवाली पर रिलीज हुई। फिल्म ने ठीक कमाई की। 

फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म 'डॉन' 1978 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म 'डॉन' की रीमेक थी। इसे दिवाली पर रिलीज किया गया। 'डॉन' ने बॉक्स-ऑफिस पर 51 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई।

2005 में दिवाली के मौके पर अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्म 'गरम मसाला' रिलीज हुई थी। फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई। अक्षय और जॉन अब्राहम की फिल्म हिट साबित हुई। फिल्म ने उस समय दुनियाभर में 55 करोड़ की शानदार कमाई की थी। 

बॉलीवुड की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!

Click Here