Ekta Kapoor ने इन स्टार्स को दी पहचान!

08 JUNE ,2022

छाया शर्मा

बॉलीवुड

एकता कपूर ने टेलीवजिन को एक से बढ़कर एक तो सीरियल दिये हैं, साथ ही एकता ने अपने इन सीरियल्स के जरिए कई सितारों को भी लॉन्च किया जो अब तक टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपना नाम बना चुके है।

फोटो: एकता कपूर इंस्टाग्राम

डेलीसोप क्वीन एकता कपूर!

एक्ट्रेस मौनी रॉय ने एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के जरिए एक्टिंग में डेब्यू किया था। इसके बाद वह सीरियल्स में नजर आईं, लेकिन उन्होंने दमदार पहचान एकता कपूर के 'नागिन' से बनाई

फोटो: मौनी रॉय इंस्टाग्राम

Mouni Roy!

प्राची देसाई ने एकता कपूर के सीरियल 'कसम से' के जरिए टीवी की दुनिया में कदम रखा था। प्राची को इस सीरियल से खूब पॉपुलैरिटी मिली। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में भी अपना खूब नाम कमाया।

फोटो: प्राची देसाई इंस्टाग्राम

Prachi Desai!

सुशांत सिंह राजपूत एक्टर ने एकता कपूर के सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से एक्टिंग के करियर डेब्यू किया था और इसके बाद 'पवित्र रिश्ता' के जरिए उन्हें बेहद नाम और शोहरत मिली थी। इसके बाद सुशांत सिंह ने बॉलीवुड में भी अपने धमाकेदार अदाकारी से खुब नाम कमाया। आज भी उनकी अदाकारी को कोई भूल नहीं पाया है।

फोटो: सुशांत सिंह राजपू इंस्टाग्राम

Sushant Singh Rajput!

अंकिता लोखंडे जानी-मानी टीवी एक्ट्रेसेज में से एक हैं। अंकिता लोखंडे ने एकता कपूर के सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के जरिए अपनी जबरदस्त पहचान बनाई थी। आज के समय में वह इंडसट्री का जाना माना नाम है।

फोटो: अंकिता लोखंडे इंस्टाग्राम

Ankita Lokhande!

एक्ट्रेस विद्या बालन को लॉन्च करने वाली भी एकता कपूर ही है। उन्होंने विद्या को सीरियल 'हम पांच' में रोल दिया था। इसके अलावा विद्या बालन ने एकता कपूर की 'द डर्टी पिक्चर' से भी काम किया है। आज के समय में विद्या बालन इंडस्ट्री के दमादार कलाकारो में से एक है। उनकी अदाकारी के लोग दीवाने है।

फोटो: विद्या बालन इंस्टाग्राम

Vidya Balan!

रॉनित रॉय ने भले ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म 'जान तेरे नाम' से की थी, लेकिन उन्हें असली फेम एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' से मिला था। इसके बाद बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया

फोटो: रॉनित रॉय इंस्टाग्राम

Ronit Roy!

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी की' की प्रेरणा बनकर घर-घर में अपनी पहचान बनाई। उन्हें इस शो से काफी पॉपुलैरिटी मिली। इसके अलावा श्वेता तिवारी एकता कपूर की कई वेबसीरीज में भी नजर आ चुकी हैं, साथ ही उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।

फोटो: श्वेता तिवारी इंस्टाग्राम

Shweta Tiwari!

टीवी की नागिन अनीता हसनंदानी को आज कोन नहीं जानता। अनीता हसनंदानी ने एकता कपूर के सीरियल 'कभी सौतन कभी सहेली' में काम किया था। उन्हे इस शो से बेहद नाम कमाया। इसके बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड डेब्यू भी एकता कपूर की फिल्म से किया था।

फोटो: अनीता हसनंदानी इंस्टाग्राम

Anita Hassanandani!

राम कपूर ने भले ही सुधीर मिश्रा के टीवी सीरियल से एक्टिंग में कदम रखा था। लेकिन एक्टर को फेम एकता कपूर के शो 'घर एक मंदिर' और 'कसम से' के जरिए मिला था। आज के समय में राम कपूर टीवी इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड एक्टर में शामिल हैं। इसके अलावा राम कपूर ने कई फिल्मों में भी काम किया है।

फोटो: राम कपूर इंस्टाग्राम

Ram Kapoor!

स्टोरी पढ़ने के लिए धन्यवाद!
अगली स्टोरी पढ़ें

Click Here