लागत से ज्यादा कमाई की है इन फ़िल्मों ने!

August 21, 2020

भेजा फ्राय

विनय पाठक स्टारर इस फ़िल्म का बजट था 60 लाख रूपये मगर इस फ़िल्म का टोटल प्रॉफिट है 8 करोड़ रूपये! वहीं, इंटरनेशनल कलेक्शन में ये आंकड़ा 18 करोड़ तक पहुंचा है!

फस गए रे ओबामा

संजय मिश्रा की फ़िल्म फंस गए रे ओबामा को क्रिटिक्स और जनता दोनों की तरफ से बहुत प्यार मिला था। इस फ़िल्म की लागत थी 6 करोड़ और इसका मुनाफा था 14 करोड़!

विक्की डोनर

साल 2012 में आई आयुष्मान खुराना की ये फ़िल्म क्रिटिक्स को भी बहुत पसंद आई थी। इस फ़िल्म को 5 करोड़ में बनाया गया था वहीं, इसका प्रॉफिट हुआ है 66.32 करोड़!

अ वेडनेसडे

नसीरुद्दीन शाह की फ़िल्म अ वेडनेसडे साल 2008 में 5 करोड़ रूपये में बनी थी और बॉक्स ऑफिस पर इसका कलेक्शन 30 करोड़ था।

तेरे बिन लादेन

साल 2010 में अभिषेक शर्मा ने अली ज़फर के साथ ये फ़िल्म 5 करोड़ में बनाई। इस फ़िल्म अक डोमेस्टिक कलेक्शन 15 करोड़ था जबकि इंटरनेशनल लेवल पर इस फ़िल्म ने 11.43 करोड़ का कलेक्शन किया था।

लिपस्टिक अंडर माय बुरखा

2017 में आई इस बोल्ड फ़िल्म की लागत भले ही 6 करोड़ थी मगर, फ़िल्म को जनता ने खूब प्यार दिया। कई अवार्ड्स के साथ इस फ़िल्म का कलेक्शन डोमेस्टिक 21 करोड़ और इंटरनेशनल भी 21.56 करोड़ तक पहुंचा!

कहानी

साल 2012 में विद्या बालन की फ़िल्म कहानी को लोग अज भी बेहतरीन फ़िल्मों की लिस्ट में गिनते हैं। 8 करोड़ की लागत में बनी इस फ़िल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 104 करोड़ है।

पान सिंह तोमर

इरफ़ान खान की हर एक फ़िल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया है। 2012 में आई उनकी इस फ़िल्म को 8 करोड़ में बनाया गया, जबकि बॉक्स ऑफिस पर इसने 20.18 करोड़ का कलेक्शन किया।

पीपली लाइव

आमिर खान द्वारा प्रोड्यूस हुई इस फ़िल्म ने न कि सिर्फ 23वें अकेडमी अवार्ड्स में अपनी जगह बनाई थी बल्कि 10 करोड़ में बन कर 46.89 करोड़ का मुनाफा भी हासिल किया था।

नो वन किल्ड जसिका

9 करोड़ में बनी रानी मुखर्जी की इस सच्ची घटना पर आधारित फ़िल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 104 करोड़ था और इंटरनेशनली इस फ़िल्म ने 1.3 बिलियन कमाए थे।

बॉलीवुड से जुड़ी ऐसी कई मज़ेदार ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें!

Click Here