देखिये सेलेब्स का 'मास्क' लुक!

July 21, 2020

सनी लियोनि

सनी ने सिर्फ अपना ही नहीं बल्कि अपने बच्चों का भी पूरा ध्यान रखा है। बहार जाते समय उन्होंने अपने बच्चों को भी मास्क पहनाया है जो कि बेहद ज्यादा ज़रूरी है।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने एक डिज़ाइनर मास्क पहना है और इसकी तस्वीर अपने सोशल अकाउंट पर भी शेयर की है। ब्लैक एंड व्हाईट ये मास्क AVO डिज़ाइनर का है।

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर हाल ही में इस फुल ब्लैक मास्क में नज़र आए। रणबीर ने सर पर भी कपड़ा बाँधा हुआ है और इस तस्वीर में उनकी सिर्फ आंखें ही दिखाई दे रही हैं।

अनिल कपूर

अनिल कपूर ने लॉकडाउन से पहले ही मास्क पहनना शुरू कर दिया था। ये वीडियो है उनकी फ़िल्म 'मलंग' के प्रमोशन का।

लारा दत्ता

लारा दत्ता भी जब घर से बहार निकली तो अपने मास्क को नहीं भूलीं, उन्होंने तो हाथ में ग्लव्ज़ भी पहने हैं। इसी से साफ़ ज़ाहिर होता है कि हमें भी अपना ऐसे ही ध्यान रखना है।

सोनू सूद

लॉकडाउन में गरीबों की सहायता के लिए आगे आए सोनू सूद भी मास्क पहन कर बाहर निकले और लोगों को इस बात को समझा रहे हैं कि मास्क बहुत ज़रूरी है भले ही आप कुछ ही दूरी पर जा रहे हो।

सैफ अली खान

सैफ अली खान ने मास्क तो नहीं लगाया मगर ये लाल प्रिंटेड रुमाल को उन्होंने बड़े अच्छे से अपने मुहं पर बाँधा है।

टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ को भी हमने मास्क में स्पॉट किया। अपने टी-शर्ट से मैच करते हुए उनका मास्क भी ब्लैक कलर का था, खैर मास्क ज़रूरी है तो इसे मैच करके पहनने में क्या हर्ज़ है!

सोहा अली खान

सोहा अली खान भी अपने घर से निकलते हुए इस स्टाइलिश मास्क में दिखाई दी। हालांकि सेलेब्स को ऐसे मास्क में पहचानने की आदत तो आपको भी नहीं होगी!

रितिक रोशन

रितिक रोशन ने मास्क ना लगाते हुए फेस शील्ड को इस्तेमाल किया है जो काफी अच्छा तरीका है इस वायरस से बचने का और दूसरों को इससे बचाने का।

कोरोना से बचने के लिए मास्क बेहद ज़रूरी है! अन्य ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें!

Click Here