August 24, 2020

गणपति सेलिब्रेशन में डूबा बॉलीवुड!

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी ने भी अपने घर पर एक बहुत बड़ा पंडाल बनाया है गणपति बाप्पा के लिए। शिल्पा ने अपने सोशल अकाउंट पर भी इस सेलिब्रेशन का पोस्ट शेयर किया है।

अनन्या पाण्डे

अनन्या पाण्डे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बाप्पा की तस्वीर शेयर करते हुए बताया है कि वो गणपति का बहुत दिनों से इंतज़ार कर रही थीं।

राजकुमार राव

राजकुमार राव ने इस बार अपने घर पर हल्दी और गेहूं के आटे से गणपति बनाया है और इसकी तस्वीर भी उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया है।

तैमूर अली खान

करीना कपूर खान ने अपने सोशल अकाउंट पर अपने बेटे तैमूर अली खान की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें तैमूर खिलौने से बने गणपति के आगे हाथ जोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन के घर इस साल इको फ्रेंडली गणपति आए हैं जिनका पूरा बच्चन परिवार घर पर ही विसर्जन करेंगे!

श्रद्धा कपूर

इको फ्रेंडली गणपति के साथ श्रद्धा ने लोगों को भी गणपति मूर्ति के लिए प्लांटेड मिट्टी का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया है।

संजय दत्त

एक तरफ संजय दत्त की हेल्थ और एक तरफ ये कोरोनाकाल, लेकिन संजय दत्त ने भगवान पर विश्वास नहीं खोया है और मान्यता के साथ गणपति सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की है।

सोनू सूद

कोरोना काल में सुपर हीरो की तरह सबके सामने आए सोनू सूद ने भी अपने घर गणपति का स्वागत किया है। गणपति बाप्पा के साथ सोनू की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं!

दिव्या खोसला कुमार

दिव्या खोसला कुमार जो हर त्यौहार को बड़ी धूमधाम से मनाती हैं उन्होंने इस साल भी अपने घर पर गणपति का आगमन किया है।

सोनाली बेंद्रे

सोनाली बेंद्रे ने भी अपने घर गणपति की एक छोटी सी मूर्ति लाइ है और इसकी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है कि वो अपने दोस्तों और परिवार के घर दर्शन के लिए जाना बहुत मिस कर रही हैं!

सलमान खान

सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने भी इस कोरोनाकाल में घर पर गणपति का स्वागत किया। सभी जानते हैं खान परिवार गणपति का सेलिब्रेशन बड़े धूम धाम से करते हैं।

बॉलीवुड से जुड़ी ऐसी और भी कई रोचक ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें!

Click Here