एक्ट्रेस गौहर खान का दुल्हन Look!

December 28, 2020

गौहर खान और ज़ैद शादी के रिसेप्शन में कुछ इस अंदाज में नजर आए। उनके इस लुक ने फैंस का दिल जीत लिया।

रिसेप्शन पार्टी में गौहर खान किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। उन्होंने मरून कलर का लहंगा कैरी किया था।

अपने निकाह के दिन दोनों शानदार आउटफिट में नजर आए। कलर कोऑर्डिनेटेड आउटफिट में दोनों जंच रहे थे। उन्होंने अपने निकाह के लिए गोल्डन और क्रीम कलर को चुना।

कुछ दिन पहले ही गौहर और जैद ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की खबर ब्रेक की थी। जिसके बाद से ही इनकी शादी की खबरें मीडिया में सुर्खियां बन गईं।

इस फोटो में जैद और गौहर खान बेहद खुश नजर आ रहे हैं। दोनों की बॉन्डिंग देखते ही बनती है।

मेहंदी की रश्म के दौरान गौहर खान येलो कलर की ड्रेस में नजर आईं।

गौहर खान और जैद दरबार की प्रीवेडिंग फेस्टिविटीज की तस्वीरों ने भी सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था। उनकी इन तस्वीरों को फैंस ने खूब पसंद किया।

गौहर खान और ज़ैद ने इस साल अगस्त के महीने में अपने रिलेशनशिप क बात सबके सामने रखी। अगस्त में दोनों ने सगाई की।

गौहर और जैद काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ की स्पेशल मोमेंट्स की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

जैद दरबार कोरियोग्राफर और डांसर हैं। गौहर संग उनके डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं।

बॉलीवुड की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!