जानें फातिमा सना की
मजेदार बातें

January 11, 2021

फातिमा सना शेख बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहली ही फिल्म 'दंगल' से लोगों के दिलों में जगह बना ली। उन्होंने अपनी खूबसूरती से भी सभी को इंप्रेस किया है। फातिमा सना अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं।

फातिमा सना शेख चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं।

कमल हासन की पॉपुलर फिल्म 'चाची 420' की छोटी सी क्यूट सी बच्ची को भला कौन भूल सकता है। वो छोटी सी बच्ची कोई और नहीं फातिमा सना शेख ही थीं।

'चाची 420' के अलावा वे फातिमा सना शेख 'इश्क', 'बड़े दिलवाले' और 'वन टू का फोर' जैसी फिल्मों में भी चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आ चुकी हैं। 16 साल की उम्र में वे फिल्म 'तहान' में नजर आई थीं।

फिल्म 'दंगल' के लिए फातिमा सना शेख को करीब 6 राउंड का ऑडिशन देने के बाद फाइनल किया गया था।

पहलवान के किरदार के लिए फातिमा सना ने आमिर खान के पुराने फ्लैट पर ज़ायरा वसीम और सान्या मल्होत्रा के साथ कई महीनों तक साथ में पहलवानी सीखी थी।

फातिमा सना शेख ने फ़िल्मों के अलावा टीवी सीरियल्स में भी काम किया है।

फातिमा सना शेख ने 'अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो' में सुमन का किरदार निभाया था।

फातिमा सना शेख ने एक स्टूडियो में बतौर फोटोग्राफर का काम भी किया है।

फातिमा सना शेख शानदार स्केचिंग करती हैं।

बॉलीवुड की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!