नीतू कपूर की इंटरेस्टिंग बातें!

July 08, 2021

नीतू कपूर -ऋषि कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की स्पेशल जोड़ियों में से रही है।

नीतू सिंह और ऋषि कपूर की मुलाकात साल 1974 में आई फिल्म 'जहरीला इंसान' की शूटिंग के दौरान हुई थी। इन दोनों का प्यार पहली नजर का प्यार नहीं था, लेकिन दोनों ने कई सालों बाद इस प्यार को स्वीकार किया।

ऋषि कपूर के कहने पर नीतू सिंह ने उनकी गर्लफ्रेंड को लेटर भी लिखा था।

नीतू कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया "ऋषि कपूर के साथ मेरी पहली भयानक मुलाकात थी। उन्हें धमकाने की आदत थी, इसलिए वह मेरे मेकअप और कपड़ों पर कमेंट करते थे, और मुझे उस वक्त बेहद गुस्सा आता था।

नीतू सिंह को यह भी याद है कि जब वह डेट पर ऋषि कपूर से मिलती थी तो उनकी ओवर प्रोटेक्टिव मां उनके साथ उनके कजिन को भी भेजती थीं।

नीतू सिंह ने अपनी डेट को लेकर कहा 'मुझे सही पल याद नहीं है, लेकिन मैंने बहुत सारी फिल्में साइन की थीं। मैं आत्मविश्वास हासिल करने लगी थी। मेरी मां मेरे लिए बहुत प्रोटेक्टिव थीं और मेरी डिनर डेट्स पर भी मेरे कजिन को मेरे साथ भेजती थीं।'

जनवरी 1980 में ऋषि कपूर से शादी करने के बाद नीतू कपूर ने एक्टिंग से दूरी बना ली। उसी साल सितंबर में नीतू ने पहली संतान रिद्धिमा को जन्म दिया।

नीतू सिंह कहती है कि वह एक्टिंग छोड़ना चाहती थी क्योंकि उन्हें बचपन से ही फिल्मों में काम करना था और वह इससे एक ब्रेक लेना चाहती थीं। वहीं वे अपने बच्चों पर ध्यान भी रखना चाहती थी। उन्होंने साल 2010 में अपने पति के साथ 'दो दूनी चार' में वापसी की।

नीतू सिंह और ऋषि कपूर एक साथ कई फिल्मों में नजर आए। उनमें हिट फिल्में जैसे 'कभी कभी', 'खेल खेल में' और 'अमर अकबर एंथनी' रहीं।

जब ऋषि कपूर को कैंसर हुआ तब नीतू सिंह उनके साथ अमेरिका गईं। नीतू सिंह अंतिम समय तक ऋषि कपूर का साथ दिया।

बॉलीवुड की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!