प्रियंका चोपड़ा की इंटरेस्टिंग बातें!

July 16, 2021

प्रियंका चोपड़ा जब मात्र 17 साल की थीं तब उनके भाई सिद्धार्थ की जिद पर उनकी मां ने प्रियंका के घर पर पड़े कुछ फोटोज मिस इंडिया कॉन्टेस्ट के लिए भेज दिए थे।

साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनीं, इसके बाद 2002 में प्रियंका चोपड़ा ने एक तमिल फिल्म की।

एक रिपोर्ट की मानें तो प्रियंका अपनी ब्यूटी के लिए हर महीने करीब लाख रुपए खर्च करती हैं।

प्रियंका चोपड़ा का नाम शादीशुदा ऐक्टर्स से भी जुड़ चुका है। 'ऐतराज' के बाद प्रियंका और अक्षय कुमार के लिंकअप की खबरें सामने आई। वहीं 'डॉन' के बाद शाहरुख खान के साथ उनके अफेयर ने सुर्खियां बटोरीं।

शाहिद कपूर के संग भी प्रियंका चोपड़ा की डेटिंग की खबरें सामने आ चुकी हैं।

प्रियंका चोपड़ा अपने पिता के काफी करीब रही हैं। प्रियंका ने उनकी हैंडराइटिंग में अपने हाथ में टैटू बनवा रखा है, जिसमें लिखा है 'डैडीज लिटिल गर्ल'।

साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस से ग्रैंड शादी की।

प्रियंका चोपड़ा ने हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रिवाजों से निक जोनस के साथ शादी की है।

2018 की एक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति उनके पति निक जोनस से भी ज्यादा थी।

एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्हें पैसे की कीमत पता है। बचपन में ऐसा भी समय आया था जब उनका जूता टूट जाता था तो उनके पैरंट्स नया दिलवाने के बजाय मोची के पास इसे सही करने भेज देते थे।

बॉलीवुड की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!