किरण और अनुपम खेर की लव स्टोरी!

June 14, 2021

किरण की दिलचस्पी शुरू से ही थिएटर में रही थी। अनुपम खेर का भी थिएटर से गहरा लगाव था। अनुपम खेर जगह-जगह परफॉर्म करने जाया करते थे।

पहली बार किरण और अनुपम खेर चंडीगढ़ के एक थिएटर ग्रुप में मिले। तब दोनों ने फिल्मों में काम करना शुरू नहीं किया था।

थिएटर के दौरान दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोनों ने पाया कि उनकी पर्सनल लाइफ में प्रॉब्लम्स चल रही हैं।

जब अनुपम खेर और किरण की मुलाकात हुई थी उस दौरान दोनों शादीशुदा थे। मगर दोनों ही अपनी-अपनी शादियों से खुश नहीं थे।

थिएटर के दौरान किरण और अनुपम की बॉन्डिंग अच्छी हो गई। किरण और अनुपम ने शादी करने का मन बना लिया।

किरण और अनुपम खेर कोलकाता में एक प्ले करने गए थे जब उन्हें पहली बार प्यार का एहसास हुआ।

अनुपम खेर ने किरण से अपने दिल की बात कही। अनुपम, किरण के घर आए और बोले कि वो उनसे बात करना चाहते हैं। जब किरण ने दरवाजा खोला तो अनुपम ने कहा मुझे लगता है मैं तुमसे प्यार करने लगा हूं।

किरण, अनुपम खेर से उम्र में 3 साल बड़ी भी थीं  मगर दोनों को उम्र की कोई परवाह नहीं थी। दोनों ने जीवन एक साथ गुजारने का मन बना लिया।

साल 1985 में किरण ने अनुपम खेर से शादी कर ली। दोनों करीब 35 साल से एक साथ हैं।

किरण खेर ने अनुपम खेर से पहले बिजनेसमैन गौतन बेरी से शादी की थी।

बॉलीवुड की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!