December 09, 2020

उम्र में पति से बड़ी हैं ये पत्नियां!

नेहा की उम्र 32 साल है, जबकि रोहनप्रीत 25 साल के हैं। सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट में ट्रोलर्स ने उनकी शादी की तस्वीरों पर कमेंट किये हैं और नेहा को रोहनप्रीत की आंटी तक कहा था!

10 साल की उम्र के गैप के बाद भी निक ने हमारी देसी गर्ल प्रियंका को अपना बना ही लिया। वे अपनी शादी की दूसरी सालगिरह के पास हैं! इन्होने सबको गलत साबित कर दिया है!

इनकी शादी के 13 साला बाद इनके उम्र के अन्यत्र के बारे में बात करना सही नहीं है! मगर फिर भी हम आपको बता दें कि ऐश्वर्या 47 साल की हैं और अभिषेक 44!

नेहा धूपिया अंगद बेदी  की जोड़ी ने आलोचकों को अपनी दो साल की उम्र के अंतर पर कमेंट करने का समय ही नहीं दिया क्योंकि इन्होने अचानक शादी कर ली

लोगों ने इस बारे में काफी बात की कि बिपाशा अपने से छोटे करण सिंह ग्रोवर के साथ कैसे घर बसा सकती हैं। इनकी शादी को 4 साल हो गए हैं और अब दोनों के बीच 3 साल का अंतर दिखाई तक नहीं देता!

90 के दशक की बॉलीवुड क्वीन उर्मिला मातोंडकर ने 44 की उम्र में 33 वर्षीय मोहसिन अख्तर से अपनी शादी की घोषणा की तो हर कोई हैरान रह गया था।

2015 में सोहा (39) और कुणाल (35) ने शादी की और इनके बीच के उम्र के अंतर ने कभी इनके बीच कड़वाहट नहीं लाइ, बल्कि इनका प्यार और ज्यादा गहराता दिखाई दिया है! 

फराह अपने पति शिरीष से सात साल बड़ी हैं और उनसे भी ज्यादा पेशेवर रूप से सफल हैं, लेकिन उन्होंने दिखा दिया है कि अगर आपएक दूसरे से प्यार करते हैं यो यह सब मायने नहीं रखता।

लाफ्टर क्वीन अर्चना और परमीत के बीच 7 साल का अंतर है लेकिन आज शादी के 29 साल बाद दोनों यही कहते हैं कि उनकी शादी करने का फैसला उनके जीवन के सबसे अच्छे फैसलों में से एक था।

कश्मीरा कृष्णा से 9 साल बड़ी है, लेकिन इनके बीच प्यार  पुराना और मज़बूत है! दोनों के बीच इस फासले ने कभी रिश्ते के बीच टांग नहीं लड़ाई!

बिग बॉस में अपने अफेयर के लिए मशहूर हुईं इस जोड़ी ने बाहर आकर शादी कर ली! किश्वर 39 साल की हैं और सुयश 31 के!

गौहर फिलहाल बॉलीवुड संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे ज़ैद दरबार से 25 दिसम्बर को शादी करने वाली हैं। दोनों के बीच 5 साल का अंतर है!

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ीं ऐसी रोचक ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें!

Click Here