(Happy Birthday)

"मोनिका बेदी से जुड़ी कंट्रोवर्सी!"

January 18, 2021

मोनिका बेदी अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम के साथ रिश्ते के चलते विवादों में रह चुकी हैं।

मोनिका बेदी को लेकर अबु सलेम ने तो ये दावा किया था कि वो मोनिका से शादी कर चुके हैं हालांकि मोनिका ने इस बात से इनकार कर दिया था।

मोनिका बेदी ने अबु सलेम को लेकर बताया था कि अबु से उनकी जान-पहचान दुबई में एक शो में परफॉर्म करने को लेकर हुई थी। उन्हें नहीं पता था कि वह अंडरवर्ल्ड से जुड़े हैं।

गैंगस्टर अबु सलेम के प्यार में गिरफ्तार मोनिका बेदी को फर्जी पासपोर्ट मामले में पांच साल जेल में भी गुजारने पड़ी थी।

साल 2002 में नकली दस्तावेजों के साथ पुर्तगाल जाते वक्त अबु सलेम के साथ मोनिका बेदी को भी गिरफ्तार किया गया था।

मोनिका बेदी का नाम पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजहरुद्दीन के साथ भी कई बार जोड़ा गया है।

अजहरुद्दीन और नौरीन की बेटे असुद्दीन की शादी में मोनिका बेदी अजहर की तरफ से स्पेशल गेस्ट बनकर गई थी। तभी से इन दोनों के रिलेशनशिप की चर्चा तेज हो गई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जेल से निकलने के बाद मोनिका बेदी ने माना था कि उन्हें अबु सलेम से प्यार था। वह पैसों के लिए अबु सलेम के साथ नहीं थी।

मोनिका बेदी भोपाल की सेंट्रल जेल में भी रही थीं। उस वक्त मोनिका के एमएमएस को लेकर काफी चर्चा हुई।

कहते हैं कि जेलर ने मोनिका बेदी के बाथरूम के बाहर कैमरा लगाया था।

बॉलीवुड की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!