2020 लॉकडाउन में रहा इन शोज का जलवा!

December 21, 2020

बच्चों के चहेते टीवी शोज में से एक 'शक्तिमान' को लॉकडाउन के दौरान फिर से टेलीकास्ट किया गया। एक बार फिर से मुकेश खन्ना को फैंस ने शक्तिमान के रोल में दुश्मनों का सर्वनाश करते हुए देखा।

कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन में लोगों ने अगर सबसे ज्यादा कोई सीरियल देखा तो वह 'रामायण' रहा। रामानंद सागर की 'रामायण' ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। घर-घर में रामायण के सीन्स को देख लोग भावुक नजर आए।

लॉकडाउन में बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' को लेकर भी लोगों को उत्साह देखने को मिला। लोगों ने इस सीरियल को भी बेशुमार प्यार दिया और घर-घर में महाभारत सीरियल देखा गया।

कृष्ण की लीला एक सीरियल के तौर में सबसे पहले रामानंद सागर के सीरियल 'कृष्णा' के जरिए देखने को मिली थी। वहीं लॉकडाउन में एक बार फिर से लोगों ने कृष्णा जी की लीला को देखना पसंद किया।

छोटे परदे पर से अपने करियर के शुरुआत करने वाले शाहरुख खान के शो सर्कस को भी लॉकडाउन में देखा गया। दूरदर्शन पर इसका दोबारा प्रसारण किया गया। शाहरुख के फैन्स भी इस बात से काफी खुश नजर आए।

1993 में दूरदर्शन पर ये सीरियल लॉन्च किया गया था जो बहुत पॉपुलर हुआ था। इसमें नवीन निश्चल, शेखर सुमन और सुष्मा सेथ जैसी दिग्गज कलाकारों ने अपने अभिनय का जलवा बिखेरा था। इस सीरियल को लॉकडाउन में एक बार फिर से देखा गया।

पंकज कपूर ने अपने करियर के दौरान फिल्मों के साथ-साथ कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया। उनका सीरियल 'ऑफिस ऑफिस' आज भी काफी पॉपुलर है। लॉकडाउन के दौरान लोगों को पंकज कपूर का ये खूबसूरत कॉमेडी सीरियल भी देखने को मिला।

हम पांच अपने समय के सबसे पॉपुलर कॉमेडी सीरियल्स में से एक रहा है। लॉकडाउन में इस सीरियल को भी फिर से दिखाया गया। इस सीरियल की कास्ट भी एक बार फिर से चर्चा में आई।

'चाणक्य' सीरियल को लेकर भी दर्शकों में उत्साह देखने को मिला। 'चाणक्य' को लॉकडाउन के दौरान बेहद पसंद किया गया।

'ब्योमकेश बख्शी' को लॉकडाउन के दौरान बेहद पसंद किया गया।

बॉलीवुड की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!