Happy Birthday

की लव लाइफ!

पूजा भट्ट

February24, 2021

महज 17 साल की उम्र में फिल्म डैडी से अपने करियर की शुरूआत करने वाली पूजा भट्ट की लव लाइफ काफी विवादों से भरी रही है।

पूजा भट्ट का नाम बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान के साथ भी जुड़ चुका है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के सेट पर दोनों की मुलाकात के बात रिश्ता आगे बढ़ा, लेकिन ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाया।

पूजा भट्ट का नाम बॉबी देओल के साथ भी सुर्ख़ियों में रहा है। बॉबी देओल और नीलम कोठारी के ब्रेकअप का इल्जाम पूजा भट्ट पर लगाया गया था। ऐसा माना जाता था कि पूजा भट्ट के कारण बॉबी और नीलम के बीच दूरियां आई हैं लेकिन नीलम ने खुद इन खबरों को झूठ करार दिया था।

पूजा भट्ट और एक्टर रणवीर शौरी के रिश्ते ने भी बहुत सुर्खियां बटोरी थीं।

पूजा भट्ट और रणवीर शौरी की मुलाकात फिल्म 'जिस्म' के दौरान हुई थी।

फिल्म जिस्म सेट पर पहली मुलाकात के बाद दोनों की मुलाकातों का सिलसिला जारी हो गया। हालांकि रणवीर शौरी की नशे की लत से पूजा भट्ट काफी परेशान थीं। शराब पीकर रणवीर पूजा के साथ दुर्व्यवहार करते थे।

एक दिन शराब पीकर रणवीर शौरी पूजा भट्ट के घर पर पहुंच गए और उनके साथ मार पिटाई की थी। इस लड़ाई में पूजा के भाई राहुल भी कूद पड़े थे। पूजा भट्ट ने इसके बाद रणवीर शौरी के खिलाफ एफआईआर तक करवाई। बाद में इन दोनों ने दूरियां बना लीं।

साल 2003 में पूजा भट्ट और मनीष मखीजा के बीच दोस्ती हुई। मनीष उधम सिंह के नाम से भी मशहूर थे। वे एक इंडियन वीजे थे और मुंबई के एक रेस्टोरेंट के मालिक थे। दोनों की दोस्ती हो गई।

पूजा भट्ट और मनीष के बीच दोस्ती हुई और सिर्फ दो महीने डेट करने के बाद दोनों ने साल 2004 में शादी कर ली।

करीब 11 साल शादी के बंधन में बंधे रहने के बाद दोनों ने साल 2014 में अलग होने का फैसला किया।

बॉलीवुड की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!