रिया कपूर और करण बुलानी की प्रेम कहानी

August 14, 2021

करण बुलानी ने फिल्म आयशा में रिया कपूर के साथ को-प्रोड्यूसर  के रूप में काम किया है, जिसमें सोनम कपूर मुख्य भूमिका में थीं।

करण और रिया फिल्म सेट्स पर ही दोस्त बन गए और इनके बीच प्यार पनपने लगा।

बहुत कम लोगों को ही अपने प्यार से शादी करने का मौका मिलता है और रिया इस मामले में भाग्यशाली है।

इस जोड़े ने 2018 में ही अपने रिश्ते की पुष्टि कर ली थी! इसी साल जब सोनम की शादी में करण पहले से ही परिवार का हिस्सा बने दिखे थे!

इस तस्वीर में इस कपल अपने पालतू जानवरों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए दिखाई दे रहे हैं।

रिया कपूर और करण बुलानी अक्सर एक-दूसरे के लिए खाना बनाना पसंद करते हैं।

जब भी करण रिया से दूर होते है, तब भी इनका सोशल मीडिया प्यार से भरा रहता है और वो अपनी प्यारी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं!

दोनों एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करने से कभी नहीं कतराते।

उनकी शादी को अभी तक गोपनीय रखा गया है। कथित तौर पर दोनों ने कोर्ट मैरिज के जरिए शादी करने का विकल्प चुना है।

हालांकि शादी का सेलिब्रेशन अनिल कपूर के जुहू स्थित आवास पर भी होगा।

अधिक अपडेट के लिए, यहाँ क्लिक करें!