रिहाना के विवादों की है लंबी लिस्ट!

February 22, 2021

रिहाना को पब्लिक के बीच कई मौकों पर खुलेआम नशा करते देखा गया। जिस पर काफी विवाद हुआ था। वह पब्लिकली वीड लेती दिखी थीं। इतना ही नहीं वह कह भी चुकी हैं कि वह मैरिजुआना लेती हैं।

रिहाना ने परफॉर्मेंस से लेकर न्यूडिटी प्रमोट करने वाले फोटोशूट ने सुर्खियां बटोरी हैं। उनकी ऐसी ही एक तस्वीर पर भी जमकर बवाल हुआ जिस पर साल 2014 में इंस्टाग्राम को उन्हें बैन करना पड़ा था।

साल 2013 में रिहाना अबुधाबी के मस्जिद शेख जायद शाही के बाहर फोटोशूट करवा रही थीं और तब भी काफी विवादों में रही थीं।

हॉलीवुड सिंगर और सॉन्ग राइटर क्रिस ब्राउन के साथ अपने लव स्टोरी के द एंड के को लेकर भी रिहाना काफी चर्चा में रहीं। किसी बहस के बाद क्रिस ने रिहाना पर हाथ उठा दिया था। रिहाना का चेहरा काफी सूझ गया था, उनके नाक से काफी खून बहा और होंठ भी कट गया था।

जब एक लुप्त हो रहे जानवर के साथ फोटो में आई थीं नजर रिहाना तब भी जमकर बवाल हुआ था। उनकी काफी आलोचना भी हुई थी।

रिहाना ने जब अपने लॉन्जरी ब्रैंड के एक शो के बीच कोई इस्लामिक गाना प्ले कर दिया था तब भी रिहाना को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा था।

रिहाना ने अपनी तस्वीर शेयर कर दिखाया कि उन्होंने अपने हिप पर संस्कृत में गीता की कुछ लाइन लिखवाकर टैटू बनवाया था। इस पर उनकी काफी आलोचना हुई।

भारत में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर की गई प्रतिक्रिया पर भी रिहाना को जमकर निशाने पर लिया गया।

रिहाना को पब्लिक के बीच कई मौकों पर खुलेआम नशा करते देखा गया।

रिहाना अपनी सेमी न्यूड तस्वीर को लेकर खूब सुर्खियों में रहीं। इसमें वह गले में लटक रही लंबी सी चेन में नजर आ रहा गणपति बप्पा का पेंडेंट। लोगों को यह बिल्कुल अच्छा नहीं लगा।

बॉलीवुड की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!