शाहरुख़ खान और गौरी की लव स्टोरी!

June 07, 2021

शाहरुख खान और गौरी की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। डांस पार्टी के दौरान दोनों की आपस में बातचीत हुई और तब से दोनों में रिश्ता पनपने लगा।

पहली ही मुलाकात में शाहरुख, गौरी को अपना दिल दे बैठे थे लेकिन गौरी को शाहरुख पसंद नहीं थे।

शाहरुख खान एक बार ये बात बताई कि गौरी पहली ऐसी लड़की थी जिन्होंने उनसे 3 सेकेंड से ज्यादा बात की थी।

गौरी अपने दोस्तों के साथ छुट्टी मनाने मुंबई गई थीं तो शाहरुख बहुत परेशान हुए। वहीं शाहरुख़, गौरी को कितना पसंद करते हैं, ये बात शाहरुख़ की मां को पता थी। ऐसे में उन्होंने शाहरुख को 10 हजार रुपए दिए और गौरी को ढूंढकर ले आने को कहा।

जब गौरी अपने दोस्तों के साथ छुट्टी मनाने मुंबई गई थीं तो शाहरुख़ ख़ान भी मुंबई पहुंच गए, बिना यह जाने की उन्हें कहां ढूंढेंगे। यह जानते थे कि उन्हें तैराकी पसंद है, वो मुंबई के सभी समुद्र तटों पर उन्हें ढूंढते रहे और अंत में एक बीच पर उन्हें तलाश लिया।

गौरी को मुंबई ढूढ़ने पहुंचे शाहरुख़ खान को रेलवे स्टेशन पर अपनी रात गुजारनी पड़ी।

शाहरुख़ ख़ान को पसंद नहीं था कि गौरी अपने बालों को खुला रखें या अकेले में किसी लड़के से बात करें। ये सब देखकर गौरी को लगने लगा कि उन्हें इस रिलेशन से ब्रेक लेना चाहिए।

एक बार गौरी बिना शाहरुख खान को बताए अपने दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करने बाहर चली गईं। तब शाहरुख़ को ये एहसास हुआ कि वो उनके बिना कुछ नहीं हैं। शाहरुख गौरी को कितना पसंद करते हैं।

शाहरुख़ खान एक मुस्लिम परिवार से थे तो वहीं गौरी एक हिंदू ब्राह्मण परिवार से थीं। ऐसे में दोनों को शादी करने के लिए काफी पापड़ बेलने पड़े। ऐसा इसलिए क्योंकि गौरी के पैरेंट्स इस शादी के लिए कभी तैयार नहीं थे।

शाहरुख़ और गौरी ने 26 अगस्त 1991 को कोर्ट मैरिज की। कोर्ट मैरिज करने के बाद शाहरुख और गौरी का निकाह भी हुआ था। गौरी का नाम आयशा रखा गया। निकाह करने के बाद दोनों ने 25 अक्टूबर 1991 को हिंदू रीति-रिवाजों शादी रचाई थी।

फ़िल्मी जगत की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!