शहनाज़ गिल का फिटनेस सीक्रेट!

August 02, 2021

शहनाज गिल ने कुछ वक्त पहले महज 6 महीने में अपना 12 किलो वजन घटाया!

शहनाज गिल के इस ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर हर कोई हैरान हो गया।

शहनाज गिल ने वजन घटाने के लिए सबसे पहले एक डाइट प्लान को बनाया।

शहनाज गिल ने बताया कि उन्होंने वजन घटाने के दौरान चॉकलेट, आइसक्रीम, जंक और प्रोसेस्ड फूड बिल्कुल नहीं खाया।

इसके साथ ही शहनाज गिल को नॉन वेज खाना भी छोड़ना पड़ा।

नॉन वेज खाना छोड़ने से शहनाज का एक्स्ट्रा बॉडी फैट कम हुआ।

शहनाज ने बाहर की चीजों को खाना बंद कर दिया। वो घर पर बना खाना खाती थीं।

शहनाज ने स्पाइसी और तले भुने खाने को पूरी तरह से छोड़कर सिंपल खाना खाया।

शहनाज गिल ने कहा कि वजन कम करने के दौरान उन्होंने खाने को लेकर कोई एक्सपेरिमेंट नहीं किया।

शहनाज गिल के मुताबिक वजन घटाने के लिए उन्होंने अपने खाने की मात्रा को कम किया।

टीवी और बॉलीवुड की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!