सोनम कपूर के विवादित बयान!

June 08, 2021

सोनम कपूर ने बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह दूसरी जनरेशन की आंटी लगती हैं।

सोनम कपूर फैशन इंडस्ट्री को लेकर भी एक विवादित बयान दे चुकी हैं। सोनम कपूर ने कहा था कि भारतीय आदिमियों को बिना गे हुए फैशन की समझ आती ही नहीं है।

सोनम कपूर ने अपनी फिल्म 'प्लेयर्स' के प्रमोशन के दौरान मिडल फिंगर प्रैस को दिखा दी थी, जिसके बाद वह मीडिया के बीच विवादों में घिरी रहीं।

सोनम कपूर ने रणबीर कपूर के लुक्स पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि रणबीर कम सैक्सी हैं। उन्हें स्टाइलिश होने की जरूरत है।

सोनम कपूर ने सोनाक्षी सिन्हा को फुलिश तक कह दिया था। सोनाक्षी ने कहा था कि वह सोनम कपूर से ज्यादा फैशनेबल एक्ट्रेस हैं।

सोनम कपूर के निशाने पर दीपिका पादुकोण भी आ चुकी हैं। सोनम ने दीपिका के फैशन सेंस पर सवाल उठाए थे। सोनम ने कहा था कि दीपिका का खुद का कोई फैशन स्टाइल नहीं है।

सोनम कपूर ने परिणीति चोपड़ा को कपड़ों को पहनने का ज्ञान भी दे दिया था। उन्होंने परिणीति से टाइट कपड़े नहीं पहनने के लिए कहा था।

सोनम कपूर ने एक रियलिटी शो में अपने ही भाई को उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर कहा की उनकी गर्लफ्रेंड ट्रेंडी या हॉट नहीं होती है! मतलब उन्हें उनसे भी अच्छी (देखने में) गर्लफ्रेंड मिल सकती है लेकिन उसको पता नहीं ऐसी ही लड़किया क्यों पसंद है "उसका तो टेस्ट ही खराब है!"

सोनम कपूर ने आलिया भट्ट के कपड़ों को लेकर भी सलाह दे डाली थी। उन्होंने आलिया लेकर कहा था कि उन्हें अपनी उम्र के हिसाब से कपड़े पहनने चाहिए।

सोनम कपूर ने कैटरीना कैफ की डेब्यू फिल्म 'बूम' पर कमेंट करते हुए उन्हें बेशर्म तक कह डाला था। उनके इस बयान को लेकर भी काफी हंगामा हुआ था।

बॉलीवुड की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!