कपिल शर्मा शो के सितारों की फ़ीस!

27-April-2021

कपिल शर्मा शो में कपिल शर्मा की फीस की बात की जाए तो उन्हें हर एपिसोड के 30 से 35 लाख रुपए तक मिले हैं।

कपिल शर्मा खुद के शो के प्रोड्यूसर भी रह चुके हैं।

शो की जज अर्चना पूरन सिंह की फीस अन्य सितारों से कम नहीं हैं।

अर्चना पूरन सिंह प्रत्येक एपिसोड के 10 लाख रुपए चार्ज करती हैं।

कृष्ण अभिषेक कपिल शर्मा शो में अपने एक्ट के हर एपिसोड के 10 से 12 लाख रुपए चार्ज करते हैं।

चंदन प्रभाकर उर्फ़ 'चंदू चाय वाला' की बात करें तो चंदन को प्रत्येक एपिसोड के 7 लाख रुपए मिलते हैं।

कपिल शर्मा शो में कपिल की पत्नी की भूमिका में नजर आने वालीं सुमोना चक्रवर्ती को प्रत्येक एपिसोड के 6-7 लाख रुपए मिलते हैं।

कीकू शारदा भी कपिल शर्मा शो में बच्चा यादव के किरदार से सभी का जमकर मनोरंजन करते हैं।

कीकू शारदा की फीस की बात की जाए तो उन्हें हर एपिसोड के 5 लाख रुपए मिलते हैं।

कॉमेडियन भारती सिंह को भी हर एपिसोड के 10 से 12 लाख रुपए मिलते हैं।

सिनेमा की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!