ये एक्टर्स हैं मार्शल आर्ट्स में माहिर!

May 20, 2021

टाइगर श्रॉफ़

ऐसी कोई फ़्लिप नहीं जो शायद टाइगर श्रॉफ़ न कर पाएं। टाइगर श्रॉफ़ ने 14 साल की उम्र से ही मार्शल आर्ट में ट्रेनिंग करना शुरू कर दी थी। उन्होंने ताइक्वांडो और वुशु भी सीखा है।

विद्युत जामवाल मार्शल आर्ट के सबसे पुराने रूपों में से एक कलारीपयट्टू (Kalaripayattu) में ट्रेन्ड हैं। वह 4 साल की उम्र से यह सीख रहे हैं।

विद्युत जामवाल

जॉन अब्राहम

फ़िल्म 'रेस 2' के एक लड़ाई सीक्वेंस के लिए जॉन अब्राहम को मिक्स्ड मार्शल आर्ट में ट्रेनिंग दी गई थी।

खिलाड़ी कुमार, थाईलैंड के मार्शल आर्ट फ़ॉर्म Muay Thai में ट्रेन्ड हैं। इतना ही नहीं वो भारत आकर एक मार्शल आर्ट ट्रेनिंग का स्कूल भी खोलने वाले थे।

अक्षय कुमार

दीपिका पादुकोण

'चांदनी चौक टू चाइना' में अपने रोल के लिए दीपिका पादुकोण ने Jujutsu, एक जापानी मार्शल आर्ट में ख़ुद को ट्रेन किया था।

कम ही लोग जानते हैं कि शिल्पा शेट्टी को कराटे में ब्लैक बेल्ट हासिल है। शिल्पा शेट्टी ने छोटी सी ही उम्र में ट्रेनिंग करना शुरू किया था।

शिल्पा शेट्टी

एक्टर रणदीप अपने किरदार में जान फूंकने के लिए हर हद पार क्र देते हैं. फ़िल्म 'केसरी' के लिए उन्होंने गतका, एक सिख मार्शल आर्ट के लिए ट्रेनिंग ली थी। हालांकि, बाद में उन्हें अक्षय कुमार से रिप्लेस कर दिया गया था। वहीं फ़िल्म 'दो लफ़्ज़ों की कहानी' के लिए उन्होंने मिश्रित मार्शल आर्ट भी सीखी।

रणदीप हुड्डा

ऐश्वर्या राय बच्चन ने सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फ़िल्म 'रोबोट' की थी। इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या राय ने मार्शल आर्ट में ट्रेनिंग ली थी।

ऐश्वर्या राय बच्चन

बॉलीवुड की देसी गिलर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फ़िल्म 'द्रोणा' के लिए कड़ी मेहनत की थी। प्रियंका चोपड़ा ने इस फ़िल्म के लिए ही गतका, एक सिख मार्शल आर्ट में ट्रेनिंग ली थी।

प्रियंका चोपड़ा

माधुरी दीक्षित ने फ़िल्म 'ग़ुलाब गैंग' के साथ उन्होंने ये दिखा दिया कि वो हर तरह के किरदार में ढल सकती हैं। अपने इस रोल के लिए माधुरी ने Shaolin Kung Fu, Pekiti-Tirsia Kali और Shaolin Chin जैसे मार्शल आर्ट के रूपों में अच्छी ट्रेनिंग ली थी।

माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!