धर्म से परे रहा इन सेलेब्स का प्यार!

June 29, 2020

संजय दत्त- मान्यता

मान्यता दत्त ने संजय दत्त से शादी के बाद भले ही अपना नाम बदल लिया हो, लेकिन शादी से पहले वह और एक मुस्लिम एक्ट्रेस में गिनी जाती थीं। उनका असली नाम दिलनवाज शेख है।

अरबाज खान-मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा ने अरबाज़ खान से लव मैरिज की। वहीं शादी के लंबे समय बाद ये दोनों अलग हो गए।

इमरान खान-अवंतिका मलिक

इमरान खान और अवंतिका मलिक की लव स्टोरी काफी पुरानी है। ये दोनों 19 की उम्र से ही एकदूसरे को डेट कर रहे हैं। 10 जनवरी 2011 में ये दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

सोहेल खान-सीमा सचदेव

सोहेल खान ने हिन्दू लड़की सीमा सचदेव से शादी की। सीमा एक पंजाबी फैमिली से सम्बन्ध रखती हैं। वहीं अभिनेता सोहेल खान एक मुस्लिम हैं।

आमिर खान-किरण राव

आमिर खान पहली बार किरण राव से 'लगान' के सेट पर मिले थे। किरण फिल्म 'लगान' की असिस्टेंट डायरेक्टर थी। किरण और आमिर ने 28 दिसम्बर 2005 में शादी की थी।

कुणाल खेमू-सोहा अली खान

सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान ने 2015 में एक्टर कुणाल खेमू से शादी की। कुणाल खेमू एक कश्मीरी पंडित परिवार से संबंध रखते हैं।

मनोज बाजपेयी- शबाना रजा

मनोज बाजपेयी ने शबाना रजा यानी नेहा से शादी की है। नेहा ने 1998 में फिल्म 'करीब' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। शबाना रजा मुस्लिम परिवार में पैदा हुई थी। उन्होंने अपना नाम बदलकर नेहा कर लिया।

सैफ अली खान-करीना कपूर

सैफ अली खान और करीना कपूर के प्यारा ने धर्मों की मर्यादाओं के पार जाकर साल 2012 में शादी कर ली। सैफ ने अपनी पहली पत्नी अमृता सिंह को तलाक देकर करीना से शादी की।

शाहरुख खान-गौरी

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख़ खान ने अपनी हिन्दू प्रेमिका गौरी से शादी की। शाहरुख़ कॉलेज के दिनों से ही गौरी को पसंद करते थे और ये दोनों ही एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे।

बॉलीवुड की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!

Click Here