इन फिल्मों के Twist ने फैंस को दिया शॉक!

October 08, 2020

दृश्यम

'दृश्यम' फ़िल्म की तारीफ़ जितनी की जाए उतनी कम है। अजय देवगन, सैम के शव को उसी थाने के नीचे दफ़नाता है, जहां उसके मौत की इंवेस्टिगेशन चल रही होती है। जांच में जुटी पुलिस को इसकी भनक तक नहीं पड़ती। 

बदला

'बदला' बॉलीवुड की शानदार फ़िल्मों में से एक है। इस फ़िल्म में एक माता-पिता अपने बेटे को न्याय को दिलाने के लिये संघर्ष करते हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने वकील का रूप धारण कर तापसी पन्नू से सच भी उगलवा था। फ़िल्म का अंत सभी के लिए चौंकाने वाला था।

कहानी

विद्या बालन स्टारर ये फ़िल्म 'कहानी' में  भी खूब रोमांच है। विद्या ने फ़िल्म में फ़ेक गर्भवती महिला का किरदार निभाया है। फिल्म में विद्या बालन सब कुछ अपने पति की मौत का बदला लेने के लिये कर रही होती है। 

अंधाधुन 

'अंधाधुन' बॉलीवुड की बेहतरीन फ़िल्मों में से एक ह। फ़िल्म की शुरुआत में दर्शकों को ऐसा लगता है कि आयुष्मान ख़ुराना (आकाश) अंधा है। पर असल में ऐसा नहीं होता है और वो अंधा बनने का नाटक करता है। इसके बाद फ़िल्म में आकाश को सच में अंधा दिखा दिया जाता है।

ख़ाकी

'ख़ाकी' फ़िल्म में जब ऐश्वर्या राय अचानक ही अजय देवगन के साथ दिखाई जाती हैं तो फैंस चौंक जाते हैं। ऐश्वर्या (महालक्ष्मी) बेचारी बन कर अक्षय कुमार (शेखर) का सहारा लेती है। लेकिन रियलिटी में वो अजय देवगन (एंग्रे) की गर्लफ़्रेंड निकलती है। 

इत्तेफ़ाक

सिद्धार्थ मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा की फ़िल्म 'इत्तेफ़ाक' को देखते समय दर्शकों को ऐसा लगता है कि सोनाक्षी सिन्हा ही अपने पति की कातिल हैं लेकिन  हकीक़त में वो बेगुनाह निकलती हैं। 

भूल भुलैया

'भूल भुलैया' में विद्या बालन (अवनी) Dissociative Identity Disorder का शिकार होती हैं, जो कि ख़ुद को 'मंजुलिका' मानती है। इस फिल्म के Twist को जानकर फैंस चौंक गए थे। 

तलाश

आमिर ख़ान और करीना कपूर स्टारर ये फ़िल्म 'तलाश' कुछ ख़ास कमाल तो नहीं कर पाई लेकिन फिल्म में जब दर्शकों को पता चलता है कि करीना कपूर भूत हैं तो दर्शक शॉक रह जाते हैं।

बॉडीगार्ड

सलमान खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म 'बॉडीगार्ड' में भी फिल्म के लास्ट में Twist जानकर फैंस हैरान रह गए।

बॉलीवुड की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!

Click Here