इन सितारों ने अपनाया आध्यात्म का रास्ता!

January 05, 2021

हाल ही में शादी के बंधन में बंधीं सना खान ने भी धर्म को लेकर फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली।

फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाने के बाद सना खान ने सोशल मीडिया पर धर्म को लेकर कई तरह की पोस्ट भी शेयर करती हैं।

बॉलीवुड की हिट फिल्म 'दंगल' से डेब्यू करने वालीं ज़ायरा वसीम ने भी धर्म को लेकर फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी।

ज़ायरा ने सोशल मीडिया फैन क्लब से अपील भी की, कि वह उनके सभी फोटो हटा दें। ज़ायरा के इस फैसले ने सभी को हिलाकर रख दिया था।

अपनी एक्टिंग से सभी को दीवाना बनाने वाले विनोद खन्ना ने भी साल 1982 में कुछ समय के लिए एक्टिंग से दूरी बना ली थी।

विनोद खन्ना ने एक्टिंग छोड़ धर्म की राह पर चलने का फैसला किया। इतना ही नहीं विनोद खन्ना ने अपना नाम बदलकर स्वामी विनोद भारती रख लिया था।

बिग बॉस कंटेस्टेंट रहीं सोफिया हयात ने भी अचानक ही फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ दिया था।

फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद सोफिया नन बन गईं।

बरखा मदान का बॉलीवुड करियर कुछ ज्यादा सफल तो नहीं रहा। उन्होंने अक्षय कुमार के साथ अपना डेब्यू किया।

इसके कुछ समय बाद बरखा ने बौद्ध धर्म अपना लिया।

फिल्म 'आशिकी' से डेब्यू करने वालीं अनु अग्रवाल ने भी फिल्मों से दूरी बनाने के बाद धर्म की राह चुनी।

बॉलीवुड की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!